{"_id":"644c28bf6d43ded6d600c727","slug":"employees-from-the-firm-sold-scrap-worth-lakhs-of-rupees-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-129663-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फर्म से कर्मचारियों ने बेच दिया लाखों रुपये का स्क्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फर्म से कर्मचारियों ने बेच दिया लाखों रुपये का स्क्रैप
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र स्थित फर्म से दो कर्मचारियों ने लाखों रुपये का स्क्रैप बेच दिया। निर्यातक ने इस मामले में दोनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्यनगर निवासी निर्यातक हेमंत रस्तोगी की कटघर के पीतल बस्ती में एक स्ट्रील फैक्ट्री है। निर्यातक ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री की चाबियां मझोला के लाइनपार निवासी मुंशी घनश्याम के पास रहती हैं। इसके अलावा दूसरा मुंशी पीतल बस्ती निवासी अनुराग गुप्ता है। हेमंत ने बताया कि 12 अप्रैल 2023 की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह फैक्ट्री पर पहुंचे तो देखा कि 12 टन 504 किलोग्राम स्क्रैप गायब है। उन्होंने दोनों मुंशी से पूछताछ की, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उन्होंने रजिस्टर चेक किया। उसमें भी गड़बड़ी मिली। कटघर थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दोनों मुंशियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।