{"_id":"6368000a53462476b5054022","slug":"emame-arrested-in-illegall-marriage-moradabad-news-mbd446516272","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से निकाह रचाने में इमाम सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से निकाह रचाने में इमाम सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। चालीस साल के व्यक्ति ने 11 साल की नाबालिग बच्ची के साथ निकाह कर लिया। इस मामले में शिकायत मिलने पर मूंढापांडे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर निकाह करने वाले व्यक्ति के साथ निकाह पढ़ाने वाले इमाम को गिरफ्तार कर लिया।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी पत्नी ने 11 साल की बेटी का निकाह खपरेल की मिलक सीकमपुर पांडे में 23 अक्तूबर को फैसल के साथ कराया था। निकाह करने के लिए फैसल ने 25 हजार रुपये अंकन लिया था। निकाह मस्जिद के इमाम अहमद रजा ने पढ़ाया था। इस दौरान गवाह के तौर पर महफूज, अकबर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि निकाह के बाद 40 साल के व्यक्ति ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए। पिता ने अपने दामाद पर भी गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने शकील, नाबालिग की मां, फैसल, इमाम अहमद रजा, मोहम्मद जान, महफूज, अकबर अली सहित सात लोगों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम सहित छह धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर ने बताया कि इस मामले में निकाह रचाने वाले आमला घाट निवासी फैसल (पति) और मस्जिद के इमाम अहमद रजा निवासी गुलड़िया को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस की विवेचना जारी है।