फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity estimate is heavy

Moradabad News: बिजली का एस्टीमेट भारी, मोबाइल की रोशनी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity estimate is heavy
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कस्बे की कई कॉलोनियों में लोग बिजली सप्लाई न होने से परेशान हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा अगवानपुर रोशनी में नहाया दिखा लेकिन इन कॉलोनियों में अंधेरा पसरा था। एस्टीमेट की भारी रकम चुकाने का सामर्थ्य यहां रहने वाले गरीब लोगों में नहीं है। इस कारण उनके बच्चों कोे बोर्ड परीक्षा की तैयारी मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ रही है।
विद्युत निगम का कहना है कि अवैध कॉलोनियों में बिना एस्टीमेट की राशि जमा किए बिजली नहीं दी जा सकती। दूसरी ओर कोई जनप्रतिनिधि भी अंधेरे में रह रहे इन लोगों की मुश्किल का हल निकालने में रुचि नहीं ले रहे हैं। कॉलोनियों के सैकडों उपभोक्ताओं के आवेदन वेबसाइट पर अटके हैं। बीमार बुजुर्ग कड़ाके की ठंड में दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं। बिजली कनेक्शन की उम्मीद में लोग साइबर कैफे से बिजलीघर तक दौड़ लगा रहे हैं। इद्दा मियां कॉलोनी में करीब 50 मकान है। एक मकान में भी बिजली का कनेक्शन नहीं है। कॉलोनी में रहने वाले नूर मोहम्मद और मोहसिन हाई स्कूल में हैं। 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा हैं। छात्रों का कहना है कि घर में मोबाइल की रोशनी से परीक्षा की तैयारी करते हैं। मोहल्ला ईदगाह में रहने वाली 70 वर्षीय महिला नाजमीन बीमार हैं। कड़ाके की ठंड में महिला के परिजन गर्माहट के लिए उनकी चारपाई के नीचे लकड़ियां दहकाकर रखते हैं। बिजली का कनेक्शन नहीं होने से पूरा परिवार परेशान है। बीमार महिला ने बिजली निगम के अधिकारियों से कॉलोनी में कनेक्शन जारी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



- अगवानपुर की नई कॉलोनियों में बिजली की व्यवस्था के लिए मैंने विधानसभा में मुद्दा उठाया था। उपभोक्ता कनेक्शन के लिए बिजलीघर में जाते है तो उनको बड़ा एस्टीमेट थमा दिया जाता है। मेरा प्रयास है कि सरकार की ओर से किसी योजना के तहत इन कॉलोनियों में विद्युतीकरण कराया जा सके। फिर से विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। - कमाल अख्तर, कांठ विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed