फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity department raids Lalbaug, Dehria Tabela and Muftitola

लालबाग, डेहरिया तबेला और मुफ्तिटोला में बिजली विभाग ने की रेड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity department raids Lalbaug, Dehria Tabela and Muftitola
मुरादाबाद। बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के लालबाग, डेहरिया तबेला और मुफ्तिटोला क्षेत्र में छापे मारे। टीम ने मीटर टैंपर्ड के छह, बिजली चोरी के आठ और घरेलू कनेक्शन से व्यवसायिक कनेक्शन चलाने के दो मामले पकड़े।
विज्ञापन

एसडीओ अवनीश कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र के हाई लाइन लॉस वाले इलाकों को चिह्न्ति करके यह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पकड़े गए उपभोक्ता मीटर बाईपास के जरिये विद्युत चोरी कर रहे थे। चेकिंग में पकड़े गए सभी बिजली चोरों के खिलाफ जांच रिपोर्ट भरी गई है। साथ ही थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान एसडीओ गौरव कुमार, एसडीओ अजय कश्यप, सहायक अभियंता योगेश कुमार, जेई गजपाल, प्रवीण कुमार समेत लाइन स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा अधिशासी अभियंता (मीटर) प्रमोद कुमार गोगानिया ने असलातपुरा में मीटर टैंपर्ड के दो मामले पकड़े हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, एक्सईएन शैलेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कोतवाली और मुगलपुरा थाने से भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed