फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity branch and commerce branch team won

विद्युत शाखा और वाणिज्य शाखा की टीम विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity branch and commerce branch team won
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को दो मैच खेले गए। विद्युत शाखा ने यांत्रिकी शाखा को 53 रनों से हरा दिया। वहीं रोमांचकारी मुकाबले में वाणिज्य शाखा ने टीआरडी शाखा को छह रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहला मैच विद्युत शाखा और यांत्रिकी शाखा के बीच खेला गया। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्युत शाखा की टीम ने दिनेश के 49 और विशाल सिंह के 26 रनों की बदौलत 177 रन बनाए। जवाब में उतरी यांत्रिकी शाखा की टीम 124 रन ही बना पाई, जिसमें सर्वाधिक 23 रनों का योगदान अर्जुन ने दिया। दिनेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच वाणिज्य शाखा और टीआरडी शाखा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाणिज्य शाखा की टीम ने 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजेश असवाल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि दिलीप ने 17, श्याम ने 28, इंद्रेश ने 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीआरडी शाखा की टीम 157 रन ही बना सकी। टीम के लिए मनीष ने 43 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed