फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electrician dies due to electric shock

Moradabad News: करंट की चपेट में आकर इलेक्ट्रीशियन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies due to electric shock
ठाकुरद्वारा। गांव पीपली घनश्याम में सोमवार को करंट की चपेट में आकर इलेक्ट्रीशियन पंकज कुमार (28) की मौत हो गई। पंकज गांव में ही सुबह करीब सात बजे पड़ोसी के घर पर इन्वर्टर ठीक करने गया था।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव पीपली घनश्याम निवासी पंकज कुमार (28) पुत्र जयपाल सिंह काशीपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन था। वह सोमवार सुबह सात बजे ड्यूटी से घर आया था। इस पर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने उसे इन्वर्टर खराब होने की बात कही। जिस पर पंकज पड़ोसी के घर इन्वर्टर ठीक करने के लिए चला गया। पंकज ने जैसे ही इन्वर्टर छुआ, तो वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और बेहोश हो गया। परिजन व पड़ोसी पंकज को लेकर उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों को पंकज को घर ले जाने की बात कही। इस पर परिजन उसे नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पंकज अविवाहित था और परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। पंकज की मौत से उसकी भाभी मीनू देवी, भाई राजीव, सत्येंद्र सिंह, राजवीर और योगराज सदमे में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article