फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electric trains will run in this month on chandausi bareilly track

चंदौसी-बरेली रूट पर इसी माह से दौड़ेंगी विद्युत चालित ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
electric trains will run in this month on chandausi bareilly track
मुरादाबाद। लंबे इंतजार के बाद चंदौसी-बरेली रेलमार्ग पर विद्युत चालित ट्रेनों का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) एसके पाठक ने निरीक्षण के बाद कुछ सुझाव दिए हैं। जिन पर अमल करके दो दिन में ही उन्हें पूरा कर लिया जाएगा। लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद इसी माह विद्युत चालित इंजनों से मालगाड़ियों का परिचालन चंदौसी-बरेली रूट पर शुरू किया जाएगा। विद्युतीकरण कार्य से ट्रेनों की गति भी बढे़गी। इसके लिए सोमवार को सीसीआरएस ने स्पीड टेस्ट भी किया।
विज्ञापन

इस रेललाइन पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई जा सकती है। सीसीआरएस एसके पाठक ने निरीक्षण में 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इंजन का परिचालन कराया। 27 किमी रेललाइन के निरीक्षण में उन्होंने रामगंगा ब्रिज व बिसारत गंज स्टेशन पर स्टेशन मास्टर व रनिंग स्टाफ से वार्ता की। तकनीकी व्यवस्थाओं को देखने के बाद कुछ सुझाव दिए। साथ ही जल्द से जल्द सुझावों पर अमल करने को कहा। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि दो दिन के भीतर सुझावों पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सीसीआरएस से रिपोर्ट मिलने के बाद इसी माह नए इलैक्ट्रिक ट्रैक पर मालगाड़ियां दौड़ सकेंगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विद्युतीकरण का कार्य मुरादाबाद रेल मंडल के उन्नाव, बालामऊ व सीतापुर सेक्शन में भी कराया जा रहा है। जिसके लिए सोमवार को 24 घंटे का ब्लाक भी लिया गया था। डीआरएम ने बताया कि कार्यरत स्टाफ ने तेजी दिखाते हुए एक दिन में रिकार्ड 107 शॉट्स की वायरिंग की। जबकि मामूलीतौर पर एक दिन में केवल 65 से 70 शॉट्स की वायरिंग ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed