फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   election deati me sat karmchari unfit

चुनाव ड्यूटी को सात कर्मचारी अनफिट

Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
election deati me sat karmchari unfit
election - फोटो : getty images

विज्ञापन
निकाय चुनाव में ड्यूटी करने में तीस कर्मचारियों ने असमर्थता जताई है। जिला अस्पताल की गठित मेडिकल बोर्ड के सामने पेश हुए पंद्रह में से सात कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए अस्वस्थ पाए गए। इसमें तीन महिलाएं गर्भवती पाई गई। जबकि चार कर्मचारी हार्ट और दूसरी बीमारी से पीड़ित मिले। बाकी बचे पंद्रह कर्मचारी मंगलवार को बोर्ड के सामने पेश होंगे।


निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव ड्यूटी की सूची जारी की जा चुकी है। इसमें कुछ तो वाकई शारीरिक रूप से चुनाव ड्यूटी करने में असक्षम हैं। जबकि कुछ बीमारी का बहाना दिखाकर ड्यूटी से बचना चाहते है। डीएम कार्यालय में करीब तीस कर्मचारियों ने ड्यूटी करने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन


ये कर्मचारी ड्यूटी करने लायक है या नहीं, इसके लिए जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। बोर्र्ड के सामने अभी तक पंद्रह कर्मचारी पेश हो चुके हैं। इनमें से सात कर्मचारी अनफिट पाए गए है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि  तीन महिलाएं गर्भवती पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चार कर्मचारी अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले है। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड दोबारा बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed