आजम खां का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला- बोले- EC भाजपा की बी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर चुनाव आयोग द्वारा अनुच्छेद 324 का इस्तेमाल कर चुनाव प्रचार को 19 घंटे पहले रोकने के फैसले पूर्व मंत्री आजम खां ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस अनुच्छेद का इस्तेमाल पहली बार हो रहा है, इसलिए इसका इस्तेमाल काफी सोच-समझकर किया जाना चाहिए था। अगर चुनाव प्रचार रोकना ही था तो तत्काल प्रभाव से रोक देते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली समाप्त होने के बाद गुरुवार की रात दस बजे से चुनाव प्रचार रोकने से तो यही संदेश जाता है कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में है।
आजम खां ने गुरुवार को चुनाव आयोग के इस फैसले पर कहा कि आयोग के कामकाज का तरीका ऐसा है जैसे वह भाजपा की बी टीम हो। पूर्व मंत्री ने कहा कि बंगाल में क्या हो रहा और इसके पीछे कौन लोग है, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। हिंसा किसने भड़काई, ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा किसने तोड़ी यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को लेने के देने पड़ जाएगा। वहां जो घटना हुई है उसको लेकर बंगाल के लोगों में गुस्सा है। आजम खां ने कहा कि चुनाव आयोग को स्थिति का जायजा लेने के लिए पहले वहां अपनी टीम भेजनी चाहिए थी।
अगर चुनाव प्रचार ही रोकना था तो प्रधानमंत्री को जनसभा को संबोधित करने की इजाजत क्यों दी गई। प्रधानमंत्री की जनसभा समाप्त होते ही चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। आजम खां ने कहा कि वह भी कई बार अधिकारियों की शिकायत चुनाव आयोग से कर चुके हैं, जिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।