फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   election cmmissioner in moradabad

मुरादाबाद पहुंचे निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
election cmmissioner in moradabad
election cmmissioner in moradabad
मुरादाबाद। मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचे भारत निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने सर्किट हाउस में पुलिस - प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक करके मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में तेजी लाएं। अधिकारियों ने निर्वाचन आयुक्त के सामने स्थानीय स्तर पर अभियान में अभी तक हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर मंडलायुक्त यशवंत राव, आईजी रमित शर्मा, डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित पाठक ने उनकी अगवानी की। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सर्किट हाउस में ही निर्वाचन आयुक्त ने स्थानीय पुलिस - प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक करके मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि एक भी फर्जी नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्वाचन आयुक्त को बताया कि जिले में 24 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद देहात, मुरादाबाद नगर, बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 23,28,866 मतदाता हैं। सुधार के लिए 5,67,232 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें नाम, फोटो समेत विभिन्न प्रकार की त्रूटियां शामिल हैं। समीक्षा बैठक में सभी वरिष्ठ पुलिस - प्रशासनिक अधिकारी और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed