फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elderly people will be able to enjoy coffee along with playing Ludo and Carrom

Moradabad News: लूडो, कैरम खेलने के साथ कॉफी का आनंद भी ले सकेंगे बुजुर्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly people will be able to enjoy coffee along with playing Ludo and Carrom
मुरादाबाद। शहर के बुजुर्गों के लिए यह अच्छी खबर है। जल्द ही टाउनहॉल परिसर में उन्हें ऐसा भवन मिलने जा रहा है जहां वह बैठकर हम उम्र साथियों के साथ बैठ कर न सिर्फ अपने अनुभव एक दूसरे से साझा करते हुए चाय, कॉफी की चुस्की भी ले सकेंगे बल्कि वहां लूडो, चेस, कैरम आदि खेल सकेंगे। उसके साथ में लगे कमरे में लाइब्रेरी होगी। जहां बुजुर्गों के साथ शहर के आम नागरिकों के पढ़ने के अलावा ब्रेललिपि के जानकार दृष्टि बाधित लोगों के पढ़ने के लिए भी साहित्यिक पुस्तकें रहेंगी।
विज्ञापन

टाउनहॉल स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में पुराना पार्षद भवन और संपत्ति विभाग के कार्यालय का जर्जर भवन तोड़कर नगर निगम का तीन मंजिला जोनल कार्यालय बनाया जा रहा है। 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 2.50 करोड़ रुपये की लागत से यह नया भवन बनाया जा रहा है। जिसके ग्राउंड फ्लोर को दो भागों में बांटा गया है। इसमें एक भाग में शहर के आम नागरिकों के लिए बड़ी लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसमें तमाम साहित्यिक पुस्तकें होंगी। दृष्टिबाधित लोग भी पुस्तकालय का लाभ ले सकेंगे इसके लिए ब्रेललिपि साहित्य भी रहेंगे।
विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोर भवन के दूसरा भाग शहर के बुजुर्गों के लिए बनाया जाएगा। जहां चाय, कॉफी की चुस्की के साथ बैठ कर आपस में अपने अनुभव, दुख-सुख एक दूसरे से साझा कर वह अपना मन हल्का कर सकेंगे। मनोरंजन के लिए लूडो, कैरम, चेस समेत कई खेल भी आपस में खेल सकेंगे। इसकी सुविधा रहेगी। भवन के प्रथम व द्वितीय तल पर नगर निगम का जोनल ऑफिस होगा। 31 मार्च तक यह भवन बन कर तैयार होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed