फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elderly molested eight-year-old girl, case

बुजुर्ग ने आठ वर्षीय बालिका के साथ की दरिंदगी, केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly molested eight-year-old girl, case
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने दूसरे समुदाय की आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की किसी व्यक्ति ने वीडियो बना ली। बालिका के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों के अनुसार आठ वर्षीय बालिका मंगलवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी बालिका को टॉफी देने का लालच देकर अपने घर ले गया। घर में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी ने आरोपी का वीडियो भी बनाया। बालिका के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि किशनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed