{"_id":"6acd4fbd3448c84afa0ac833","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-car-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107639-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Tue, 13 Oct 2026 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
मैनाठेर। थाना क्षेत्र स्थित संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फार्म हाउस के निकट कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार डिंगरपुर गांव निवासी इजरायल मुल्लाजी (62) साइकिल से मैनाठेर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इजरायल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। बताया गया हादसे के बाद पुलिस ने वाहन व चालक को पकड़ लिया।