फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elder brother shoots younger brother for borrowed money in Gajraula

पैसा नहीं... मिली मौत: गजरौला में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, बहू पर भी था निशाना; पिस्टल सहित गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 02:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला(अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला(अमरोहा) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 02:35 PM IST
सार

अमरोहा के गजरौला इलाके में एक बड़े भाई ने उधार दिए रुपये वापस मांगने पर छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Elder brother shoots younger brother for borrowed money in Gajraula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उधार दिए रुपये मांगने पर बड़े भाई ने छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल युवक को परिजन सीएचसी ले गए। जहां पर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ धनौरा व हसनपुर ने मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने सबूत एकत्र किए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला अतरपुरा में अरुण सिद्धू अपने परिवार के साथ सिद्धू कॉम्पलेक्स में रहते हैं। उनका छोटा बेटा नितिन (30) अपनी पत्नी निधि के साथ ही उनके पास रहता था। अरुण सिद्धू की फाजलपुर रेलवे फाटक के निकट बजरी, बजरपुट की दुकान है। नितिन अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता था। जबकि बड़े बेटे सचिन का इंदिरा चौक पर रेस्टोरेंट है। जिस पर अधिकांश समय उसकी पत्नी बैठती हैं। सचिन पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। नितिन की पत्नी निधि रानी का आरोप है कि जेठ सचिन पर उनके कुछ रुपये उधार हैं। नितिन द्वारा कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाए। बल्कि गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 12 बजे सचिन पिता के मकान पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। नितिन और निधि ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो सचिन ने नितिन को गोली मार दी। गोली उनकी गर्दन पर लगी। निधि पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया। गोली लगने से नितिन गिर पड़ा। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ श्वेताभ भास्कर, थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ हसनपुर अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मौके की नजाकत को देखते हुए मंडी धनौरा थाना प्रभारी अरविंद त्यागी पुलिस बल के साथ बुला लिए गए। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक की मां से पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाॅड को बुलाया। मृतक की पत्नी निधि की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 302, 307, 504 की धारा में रिपोर्ट की। पुलिस ने हत्यारोपी सचिन सिद्धू को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उससे हत्या में इस्तेमाल पिस्टल व 315 बोर का तमंचा बरामद किया। पुलिस का दावा है कि 315 बोर के तमंचे में खोखा फंसा हुआ था। सीओ ने बताया कि आरोपी का चालान किया जा रहा है।


जीवित होने की आस में नितिन को मेरठ ले गए थे परिजन
गोली लगने के बाद परिजन नितिन को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन, उसके जीवित होने की आस में परिजन उसे मेरठ के एक अस्पताल में ले गए। वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शव गजरौला पहुंचने पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed