फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight month old child died due to quack treatment, uproar

Moradabad News: झोलाछाप के इलाज से आठ माह के बच्चे की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Eight month old child died due to quack treatment, uproar
पाकबड़ा (मुरादाबाद) थाना क्षेत्र में बुधवार को झोलाछाप के इलाज से आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो आरोपी झोलाछाप स्टाफ के साथ अस्पताल से भा गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और अस्पताल को सील कर दिया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गुरेठा रोड इस्लाम नगर भूड़ निवासी यूनुस मजदूरी करता हैं। उसके परिवार में पत्नी मेहरुल निशा और नौ बेटियां हैं। आठ माह के इकलौते बेटे कासिम मंगलवार की रात तबीयत खराब हो गई थी। मंगलवार रात साढ़े दस बजे ईदगाह रोड पर शान अस्पताल में भर्ती कराया था। इस अस्पताल को झोलाछाप खालिद चलाता है। बुधवार की दोपहर को कासिम की तबीयत बिगड़ने लगी। यूनुस का कहना है कि वह झोलाछाप से बार बार कहते रहे कि बच्चे की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है, दूसरी जगह ले जाना चाहता हूं। लेकिन झोलाछाप ने उनकी नहीं सुनी। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान अस्पताल संचालक स्टाफ के साथ भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। सूचना मिलते ही पाकबड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ कुलजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। उनका कहना है कि झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed