फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eight including six women died of corona, 627 positive

छह महिलाओं समेत आठ की कोरोना से मौत, 627 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Eight including six women died of corona, 627 positive
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। छह महिलाओं समेत आठ और संक्रमितों की जान चली गई। सभी संक्रमितों ने इलाज के दौरान टीएमयू में दम तोड़ा। वहीं 627 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों में बुद्धि विहार के एक परिवार के पांच सदस्य और पुलिस एकेडमी के छह लोग शामिल हैं। डिलारी जटपुरा में 11 और कुंदरकी क्षेत्र में 15 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने पर पंडित नगला निवासी 45 वर्षीय महिला, ठाकुरद्वारा की 79 वर्षीय महिला, मझोला की 50 वर्षीय महिला, सिविल लाइंस के 92 वर्षीय बुजुर्ग, ठाकुरद्वारा की 75 वर्षीय महिला, मुगलपुरा की 65 वर्षीय महिला, कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग, दयंतपुरा की महिला को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज इन संक्रमितों की मौत हो गई। दूसरी ओर सरकारी और निजी लैब से आई से रिपोर्ट में 627 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें बुद्धि विहार निवासी एक परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। वहीं पुलिस एकेडमी के छह लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डिलारी जटपुरा में 11 और कुंदरकी में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 8176 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने पर चौबीस घंटे में 1045 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed