{"_id":"5d2f68cb8ebc3e6cf90faaf5","slug":"eight-fir-register-against-azam-khan-in-rampur-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां भू-माफिया घोषित, यूपी एंटी भू-माफिया पोर्टल पर किया गया रजिस्टर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां भू-माफिया घोषित, यूपी एंटी भू-माफिया पोर्टल पर किया गया रजिस्टर्ड
Thu, 18 Jul 2019 05:37 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : ANI
सांसद आजम खां एवं पूर्व सीओ सिटी आलेहसन खां को भूमाफिया घोषित कर दिया गया है। दोनों का नाम एंटी भू-माफिया पोर्टल भी अपलोड कर दिया गया है। अब दोनों पर गृह विभाग एवं राजस्व विभाग की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
आजम खां और आलेहसन खां के खिलाफ किसानों की जमीनों को कब्जाने के आरोप में अब तक 13 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद प्रशासन ने उनका नाम यूपी एंटी भू-माफिया पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब आजम खां और आलेहसन पर सरकार की निगाह भी रहेगी। साथ ही भू-माफिया के खिलाफ होने वाली आगे की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह ने दोनों के नाम को यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल पर रजिस्टर्ड करने की पुष्टि की है। उधर, कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खां के विधायक पुत्र आजम अब्दुल्ला ने कहा कि यह बदले की कार्रवाई है, सरकार गलत परंपरा डाल रही है।
विज्ञापन
जमीन प्रकरण में दर्ज हो चुके हैं तेरह मुकदमे
सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आलेहसन पर आलियागंज की जमीन प्रकरण में अब तक तेरह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यासीन, बंदे, मोहम्मद अहमद रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। एक मुकदमा राजस्व निरीक्षक की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसके बाद मंगलवार को कल्लन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब नासिर, नब्बू, जुम्मा, हनीफ, मतलूब, नाजिम, मुस्तकीम, शरीफ ने मुकदमा दर्ज कराया है।