{"_id":"68336f26c1f2c2596e014ac6","slug":"eight-financiers-of-rampur-district-behind-gold-smuggling-moradabad-news-c-15-1-mbd1042-652387-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सोना तस्करी के पीछे रामपुर जिले के आठ फाइनेंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सोना तस्करी के पीछे रामपुर जिले के आठ फाइनेंसर
विज्ञापन
मुरादाबाद। दुबई से सोना तस्करी के धंधे की जांच में पुलिस को आठ फाइनेंसरों के नाम मिले हैं। पता चला है कि सोने की तस्करी का धंधा तीन सालों से चल रहा है। पकड़े गए लोग कैरियर के रूप में काम करते हैं। उन्हें प्रति यात्रा 20 हजार रुपये मिलते हैं।
पुलिस ने पकड़े गए शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार से काफी देर तक पूछताछ की। प्राथमिक जांच से पता चला कि पकड़े गए लोगों को रामपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के आठ फाइसेंसर पैसा लगाकर विदेश भेजते हैं। हिरासत में लिए गए युवक एक साल में छह से दस बार दुबई जाते हैं। दुबई में सोना काफी सस्ता मिलता है।
सोने की एक खेप लाने के लिए प्रत्येक कैरियर को 20 हजार रुपये मिलते हैं। छह से दस बार जाने वाले युवक काफी पैसा कमा लेते हैं। वहीं फाइनेंसरों की काफी कमाई हो जाती है। गांव के लोगों को पकड़े गए युवक बताते हैं कि वह दुबई में नौकरी करते हैं। परिवार के लोग भी युवकों की काली करतूत से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि शीघ्र ही इस मामले में मूंढापांडे थाने में केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही फाइनेंसरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले की जानकारी कस्टम के अधिकारियों को दी गई है। पता चला कि पकड़े गए युवक तीन सालों में कई बार तस्करी के लिए दुबई जा चुके हैं।