फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   early completion of ongoing works on 17 smart city projects

Moradabad News: स्मार्ट सिटी के 17 प्रोजेक्टों पर चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
early completion of ongoing works on 17 smart city projects
स्मार्ट सिटी के 17 प्रोजेक्टों पर चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर
विज्ञापन

- स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक में पूर्ण हो चुके 20 कार्यों पर भी हुई चर्चा
- ई-कियोस्क संचालन के लिए अकाउंट खुलवा उसे जल्द संचालित करने का निर्णय

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी एडवाइजरी बोर्ड की शुक्रवार हुई बैठक में स्मार्ट सिटी के अब तक पूर्ण हुई 20 परियोजनाओं के कार्यों पर जहां चर्चा की गई वहीं अधूरे 17 प्रोजेक्टों का काम भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में तय किया गया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत इन शेष कार्यों में से अधिकांश कार्य जून 2023 तक हर हाल में पूरे हो जाएं। संपूर्ण कार्य दिसंबर से पूर्व तक पूर्ण कर लेने का भी निर्णय लिया गया।
स्मार्ट सिटी के पीलीकोठी स्थित कार्यालय सभागार में नगर आयुक्त संजय चौहान की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक हुई। बैठक का संचालन कर रहे नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा ने कमेटी के समक्ष अब तक पूर्ण हो चुके 20 कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन कार्यों से शहर के लोगों को मिल रहे लाभ व सुविधाओं का भी जिक्र किया गया। इसके बाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराए जा रहे 17 कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि इनमें से 15 कार्य 50 फीसदी पूरे हो गए हैं। शेष दो कार्य ह्यूमन क्रिमिटोरियम (मानव शवदाह गृह) और एनिमल कारकस प्लांट के निर्माण का कार्य करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता व नोडल अधिकारी से अधूरे 17 कार्यों में से अधिकांश कार्य जून 2023 तक हर हाल में पूर्ण कर लेने को कहा।
विज्ञापन

000
ई-क्योस्क का संचालन भी जल्द शुरू करने का निर्णय
बैठक में उद्घाटन के बाद भी शहर के प्रमुख 20 स्थानों पर स्थानों पर 1.57 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित ई-क्योस्क का संचालन उद्घाटन के छह माह बाद भी नहीं हो पाने को लेकर भी चर्चा हुई। नोडल अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ तकनीकी दिक्कत है। ई-क्योस्क के माध्यम से शहर के लोग कई तरह के बिलों का भी भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए पहले ई-क्योस्क का अकाउंट संचालन करना होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका अकाउंट खुल जाएगा। जिसके बाद शहर के लोगों को इसकी बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सांसद, विधायक, एमएलसी बैठक से रहे नदारद
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक हुई। जिसमें सांसद, शहर, देहात विधायक और एमएलसी को भी पदेन सदस्य होने के नाते आमंत्रित किया गया था। लेकिन इनमें से कोई भी जनप्रतिनिधि अपनी व्यस्तता के कारण बैठक में नहीं पहुंच सका। शहर विधायक रितेष गुप्ता ने बताया कि बैठक की सूचना उन्हें दे गई थी, लेकिन शहर से बाहर होने के कारण वह बैठक में पहुंच नहीं सके। वहीं सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं है। बैठक के अंत में नगर आयुक्त से सभी का आभार जताया। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल, कमेटी सदस्य अजय समेत स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

--
बैठक में इन अधूरे कार्यों पर हुई चर्चा
ह्यूमन क्रिमिटोरियम, एनिमल कारकस प्लांट, रेट्रोफिटिंग ऑफ ओल्ड एरिया, वाटर स्काडा ऑटोमेशन वर्क, फेज-02, नेटवर्क स्ट्रेनथिनिंग कैपेसिटी इन्हेंसमेंट एण्ड स्मार्ट मीटरिंग (स्काडा सिस्टम फॉर स्ट्रीट लाइटिंग एवं पावर, मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर, ऑपरेशन कायाकल्प फॉर गवर्मेंट स्कूल, स्पोर्ट स्टेडियम डेवलपमेंट, सिटी ब्राइंडिंग, कल्चर इवेंट प्रमोशन फेस्टिवल प्रमोशन हैंडीक्राफ्ट मेला फॉर ब्रास प्रमोशन, डेवलपमेंट ऑफ स्मार्ट रोड, स्मार्ट मीटरिंग ऑफ वाटर प्लांट, रिहैबिलिटेशन ऑफ वाटर ड्रेनेज सिस्टम, स्टेथिनिंग मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर, फॉर ब्रास रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ( प्रोक्योरमेंट ऑफ 13 मशीनरी), नेटवर्क स्ट्रेनथिनिंग कैपेसिटी, इन हेन्समेंट एण्ड स्मार्ट मीटरिंग टू स्ट्रेनथन इलेक्टि्रक सप्लाई, कंबाइंड ब्रास फरनेस फैसिलिटी सेंटर और बेंडिंग जोन एट बुध बाजार, गुरहट्टी कचेहरी एण्ड डिप्टीगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed