{"_id":"604ba5b78ebc3ee64e6fb9aa","slug":"dungarpur-case-police-filed-charge-sheet-in-11-more-cases-against-azam-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डूंगरपुर केस: आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें, 11 और मुकदमों में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंगरपुर केस: आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें, 11 और मुकदमों में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
Fri, 12 Mar 2021 11:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी सरगर्मी के बीच शुक्रवार को पुलिस ने सांसद आजम के खिलाफ डूंगरपुर के 11 मुकदमों में कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन मुकदमों में आजम खां का गंज पुलिस ने विवेचना के दौरान शामिल किया था।
हालांकि मुकदमे में नाम शामिल होने के बाद आजम खां ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी, जहां से उनको जमानत मिल गई थी। सपा की पिछली सरकार में गंज थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में आसरा आवास कॉलोनी बनवाई गई थी।
जिस जगह कॉलोनी बनी हैं, यहां पहले से कुछ लोगों रह रहे थे। आरोप है कि उनके मकानों को अवैध बताते हुए बुल्डोजर चलवा दिया गया था, उनके सामान लूट लिए गए थे और महिलाओं से छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में जुलाई 2019 में 11 मुकदमे आजम खां के समर्थकों को खिलाफ दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
एक आरोपी को छोड़कर अन्य सभी को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। जिन आरोपियों को जेल भेजा गया था, उनमें से कइयों की जमानत भी हो चुकी है। इन मुकदमों में आजम खां का नाम शामिल नहीं था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान आजम खां का नाम भी शामिल कर लिया था।

मुकदमों में नाम शामिल किए जाने के बाद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर का प्रार्थनापत्र लगाने के बाद जमानत की अर्जी दाखिल की थी। उनको सभी मामलों में जमानत मिल गई थी।
शुक्रवार को जिले में सियासी सरगर्मी के बीच गंज थाना की पुलिस ने डूंगरपुर प्रकरण के 11 मुकदमों में सांसद आजम खां के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि डूंगरपुर के 11 मुकदमों में सांसद आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
आजम खां के खिलाफ 86 मुकदमों में चार्जशीट लगा चुकी है पुलिस
सांसद आजम खां के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 86 में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 2017 से पहले आजम खां के खिलाफ छह मुकदमों में चार्जशीट दाखिल किया गया था। 2017 के बाद आजम खां के खिलाफ 80 चार्जशीट पुलिस कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।