{"_id":"64c029d7de8a8e182c0f7cd4","slug":"dumper-collided-with-prv-one-constable-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-206832-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डंपर ने पीआरवी में मारी टक्कर, एक सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डंपर ने पीआरवी में मारी टक्कर, एक सिपाही घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास सुबह करीब छह बजे रेता भरे डंपर ने पीआरवी में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक सिपाही घायल हो गया जबकि तीन सिपाही बाल-बाल बच गए। इस हादसे में पीआरवी और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
कटघर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास विपिन की चाय की दुकान है। दुकान के पास ही पीआरवी खड़ी थी। यहां कुछ ग्राहक भी चाय पी रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे रेता से भरा डंपर मुरादाबाद की ओर आ रहा था। गुलाबबाड़ी चुंगी के पास डंपर चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी पीआरवी में टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गया। डंपर की चपेट में में एक बाइक पर आ गई। हादसे के बाद पीआरवी में तैनात सिपाही जंग बहादुर घायल हो गया। सूचना मिलने पर सीओ कटघर गणेश गुप्ता और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और घायल सिपाही को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। ब्यूरो