फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to lack of drainage, rain water filled the roads, problem

निकासी के अभाव में बारिश का पानी सड़कों पर भरा, हुई परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of drainage, rain water filled the roads, problem
पीतल नगरी में नाले की दीवार टूटने के कारण घरों में भरा पानी - फोटो : CITY
मुरादाबाद। जल निगम द्वारा जैन मंदिर मार्ग, कंजरी सराय क्षेत्र में बिछाई गई सीवर लाइन के बाद क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति के कारण बारिश से शहर का बुरा हाल हो गया है। कई स्थानों पर के मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति किये जाने से बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़क धंस गई है। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। खस्ताहाल सड़कों पर नाली की गंदगी आ जाने से लगभग सभी सड़कों पर वाहनों के जाम की भी समस्या बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढे़ दस बजे से लेकर दोपहर तक और उसके बाद रुक-रुक कर हुई बारिश हुई। इस हल्की बारिश से ही शहर की रामगंगा बिहार कालोनी, ताड़ी खाना, जेल रोड, रेलवे स्टेशन रोड पर स्टेशन के सामने, पुराना बस स्टैंड, ईदगाह मार्ग, कंजरी, फव्वारा चौक, पैपटपुरा, जयंतीपुर, करूला, लाइनपार कॉलोनी समेत शहर की लगभग सभी सड़कों पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। निकास अभाव में पानी के साथ नालियों की कीचड़ भी पानी के साथ सड़क पर आ गई।
विज्ञापन

इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण फव्वारा चौक से पीलीकोठी, पीलीकोठी से जैन मंदिर, जैन मंदिर से जेल रोड, गुरहट्टी चौराहे से ताड़ी खाना और कोतवाली रोड पर जगह-जदह क्षतिग्रस्त सड़कों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को खासी असुविधा हुई। इन सभी जैन मंदिर व कंजरी सराय समेत कई स्थानों पर जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन के बाद सड़क मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति के कारण सड़कें कई स्थानों पर धंस गईं। इससे भी लोगों को खासी परेशानी हुई। गड्ढों में पटी मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो जाने से भी लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों पर हुए इस जलभराव के कारण शहर लोकोशेड पुल, फव्वारा चौक, पीलीकोठी चौराहा, बुध बाजार, टाउन हाल, कोतवाली रोड आदि मार्गों पर लगभग पूरे दिन जाम की भी समस्या बनी रही। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed