फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to domestic dispute wife is leaving the house and husband is leaving the life

Moradabad News: घरेलू विवाद में पत्नी घर और पति छोड़ रहे जिंदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute wife is leaving the house and husband is leaving the life
मुरादाबाद। नशा, आर्थिक तंगी और अवैध संबंधों के शक दंपतियों के वैवाहिक जीवन में जहर घोल रहे हैं। इन विवादों के बीच पत्नियां घर छोड़ रही हैं तो पति उनके नहीं आने पर मौत चुन रहे हैं। पिछले छह माह में 30 लोगों ने केवल सिर्फ इसलिए जान दे दी कि उनकी पत्नी मायके चली गई और वापस आने से इन्कार कर दिया। किसी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली तो किसी ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं दस महिलाओं ने भी पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इस साल एक जनवरी से लेकर 20 जून के बीच जिले में करीब 110 लोगों ने आत्महत्या की हैं। जिसमें किशोर, किशोरी, युवक, युवती, महिलाएं, बुजुर्ग शामिल हैं। किसी ने कर्ज में डूबने पर जान दी तो कोई प्रेमिका से शादी न होने पर दुखी होेकर ट्रेन के आगे कूद गया। बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर जान दे दी। इतना नहीं प्रेमी युगल ने भी आत्महत्या कर ली लेकिन इन आंकड़ों में सबसे हैरानी की बात यह है कि सबसे ज्यादा ऐसे लोगों ने जान दी है। जिनकी पत्नी विवाद के बाद अपने मायके चली गई। पति ने कई बार उसे बुलाने का प्रयास किया लेकिन उसने आने से साफ इन्कार कर दिया। कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आए। जिसमें पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो और वीडियो भी सामने आई है। जिसमें पति-पत्नी के बीच नशा, आर्थिक तंगी और अवैध संबंधों से जुड़ीं बातचीत सामने आई है। इनमें पति की ओर से अपनी गलती स्वीकार करने के बाद सब कुछ ठीक करने का वादा किया जा रहा है, लेकिन महिलाएं दोबारा साथ रहने को तैयार नहीं होती दिखीं। पति-पत्नी के बीच विवाद में केवल पति ने ही नहीं महिलाओं ने भी जान दी है। दस महिलाओं ने इन विवादों से तंग आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


00

केस- एक

- मझोला के गागन वाली मैनाठेर निवासी मो. सैफ ने 24 मई 2025 को अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। मो. सैफ के पिता पप्पू का कहना है कि बेटे की शादी कटघर क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। पांच माह पहले वह मायके चली गई थी। बेटे ने कई बार उसे घर बुलाने का प्रयास किया लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर बेटा परेशान करता था और उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

केस दो

कटघर के आंबेडकर नगर में रहने वाले संदीप ने 12 फरवरी को वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली थी। संदीप की शादी मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद वह पति का घर छोड़ कर चली गई और अपनी बुआ के घर रहने लगी थी। संदीप के परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने रिश्तेदारों से उसकी पिटाई कराई थी। इसके बाद संदीप ने आत्महत्या कर ली।



00



केस तीन



मझोला के प्रकाश नगर लाइनपार निवासी शिवम सागर ने खुशबू नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। उसने पत्नी को वापस बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह वापस नहीं आई थी। नौ मई को शिवम ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी।



00



- लोगों में सहनशीलता की कमी हो रही है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर रहे हैं। ससुराल और मायके वालों का पति-पत्नी के बीच ज्यादा हस्तक्षेप बढ़ रहा है। जिस कारण समस्या और ज्यादा बढ़ रही है, जहां जरूरत हो वहां उन्हें समझाएं। पति-पत्नी को भी एक दूसरे को समझाना चाहिए। एक दूसरे को सम्मान देना चाहिए।




- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी



00



आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की गतिविधियां संकेत देती हैं कि वह कुछ करना वाला है। कोई ज्यादा शांत या अकेलेपन में रहता है और परिवार से दूरी बना रहा है तो उस पर नजर रखनी चाहिए। उसके साथ बातचीत करें। उसकी बात सुनें और उसे समझाएं कि हर समस्या का समाधान होता है। किसी एक व्यक्ति के छोड़कर जाने से जिंदगी खत्म नहीं होती है। समस्याओं का समाधान करें और आगे बढ़ें।



डॉ. नीरज गुप्ता, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed