फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   drunk passenger called the police , bomb rumor in Lucknow Mail

नशे में टल्ली यात्री  ने पुलिस बुलाई, लखनऊ मेल हिलाई

Thu, 14 Apr 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
drunk passenger called the police , bomb rumor in Lucknow Mail
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ मेल में यात्री ने बम फटने की अफवाह फैलाकर हड़कंप मचा दिया। मैसेज पास होते ही जीआरपी, आरपीएफ सक्रिय हो गए। ट्रेन को पहले रामपुर में चेक किया और बाद में मुरादाबाद में खंगाला गया। डॉग स्क्वाड और भारी भरकम फोर्स देखकर यात्री दहशत में आ गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में सभी कोच से बाहर निकलकर खड़े हो गए। हालांकि चेकिंग के दौरान ट्रेन में कोई बम तो नहीं मिला अलबत्ता अफवाह फैलाने वाले यात्री पर केस जरूर दर्ज कर लिया गया। सुल्तानपुर का रहने वाला प्रमोद मिश्रा मंगलवार की रात लखनऊ मेल से दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन


प्रमोद मिश्रा ने शराब पी रखी थी। बी वन कोच में उसके पास वाली सीट पर बैठे दंपति में बात चल रही थी। उनकी बात सुनकर उसे कुछ गलतफहमी हुई और टीटीई को बुलाकर बताया कि ट्रेन में बम फटने वाला है। नशे में होने के कारण टीटीई ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली जंक्शन पर रेलवे का स्टाफ बदल गया। वहां से ड्यूटी पर आए टीटीई दीपांकर से प्रमोद ने यही बात की। दीपांकर ने वाणिज्य कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहां से जीआरपी और आरपीएफ को ट्रेन चेक करने का मैसेज जारी कर दिया गया। इसके बाद पहले रामपुर में आधा घंटे तक ट्रेन खंगाली गई।

कुछ नहीं मिलने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। मुरादाबाद में पहले से ही जीआरपी और आरपीएफ डाग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर के साथ तैनात कर दिया गया। सुबह पांच बजे ट्रेन रुकते ही सिपाहियों ने उसे खंगालना शुरू कर दिया।


फोर्स देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और आननफानन में यात्री ट्रेन छोड़कर बाहर खड़े हो गए। झूठी सूचना देने पर जीआरपी ने यात्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी और रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed