{"_id":"61aa6aa8179e1820551e23ed","slug":"drunk-friends-hit-the-pickup-driver-with-sticks-died-moradabad-news-mbd4114742122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दोस्तों ने पिकअप चालक पर डंडों से सौ वार किए, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दोस्तों ने पिकअप चालक पर डंडों से सौ वार किए, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के फरीदनगर गांव में बृहस्पतिवार की रात नशे में दोस्तों ने पिकअप चालक की क्रूरतम तरीके से हत्या कर दी। दोस्तों ने चालक पर डंडों से सौ वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृत चालक के पिता की तहरीर पर दोनों दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी हुई है।
ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के फरीद नगर निवासी अजीम चौधरी (22) पिकअप चालक था। बृहस्पतिवार की शाम अजीम अपनी मां से यह कहकर बाहर निकला था कि वह जल्द ही आकर खाना खाएगा। परिजनों ने रात करीब 9.30 बजे आहट होने पर दरवाजा खोला, तो अजीम मरणासन्न हालत में दरवाजे पर पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। वह बुरी तरह दर्द से कराह रहा था। परिजन उसको घर में लाए। घर में आकर उसने खून की उल्टियां की और बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शमीम अहमद चौधरी का आरोप है कि बेटे अजीम के दोस्त सईद और मोअज्जम ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात के बारे में परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि अजीम के दो दोस्त सईद और मोअज्जम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अजीम के हाथ और पैर की टूट गई हड्डियां
ठाकुरद्वारा पुलिस ने शुक्रवार को अजीम के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्यारोपियों की क्रूरता बयां कर रही हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि हत्यारोपियों ने डंडे से अजीम पर सौ बार से ज्यादा हमले किए थे, जिससे उसके सिर, पीठ, पैर, हाथ की हड्डियां टूट गई थी। हमले में लीवर प्रभावित होने के कारण अजीम की मौत हुई।
आठ माह पहले हुई थी शादी
ठाकुरद्वारा के फरीद नगर निवासी किसान शमीम अहमद चौधरी के बेटे अजीम की शादी आठ माह पहले खड़गपुर बाजे निवासी आमना खातून के साथ हुई थी। अजीम की मौत से पत्नी आमना खातून, मां नूरजहां, बहन अंजुम, आसिफा और छोटे भाई फहीम का रो रोकर बुरा हाल है।
नशे के आदी हैं अजीम के दोस्त
ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि अजीम के दोनों दोस्त नशे के आदी हैं। इनके साथ अजीम क्यों गया था। इस मामले की जांच की जा रही है। पूरे मामले की छानबीन के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।