फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dron watching in election counting

खुराफातियों होशियार! सिर पर मंडराएगा ड्रोन

Fri, 03 Mar 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
dron watching in election counting
डेमो पिक
मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। आईजी बरेली विजय प्रकाश गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने अधीनस्थों के साथ मंडी समिति का निरीक्षण किया। सट्रॉंग रूम की सुरक्षा परखी और वहां तैनात पुलिस कर्मियों और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें जवानों की चिंता भी हुई। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि स्टॉग रूम के आसपास और मंडी समिति में फॉगिंग कराई जाए और पीने के लिए शुद्घ पानी भी रखा जाए। उन्होंने बताया कि मतगणना वाले दिन मंडी समिति और आस पास के इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


अगर किसी ने उपद्रव व बवाल करने की कोशिश की तो वह कैमरे की नजर से नहीं बच पाएगा। मुरादाबाद की सभी छहों विधान सभा सीटों पर दूसरे चरण में 15 फरवरी को मतदान हुआ था। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में मंडी समिति में स्ट्रॉग रूम में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी और सिविल पुलिस के अलावा मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। बीच बीच में अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा देख रहे हैं। गुरुवार को आईजी विजय प्रकाश मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों के साथ मंडी समिति का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को जरूरी आदेश दिए।


आईजी विजय प्रकाश ने बताया कि मतगणना वाले दिन भीड़ को गेट से अंदर नहीं आने दिया जाएगा। जबकि पार्किंग की व्यवस्था भी अलग की जाएगी। मंडी समिति की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed