फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drivers' naps will be broken by the sound of a beep; sleeping devices prevent accidents.

Moradabad News: बीप की आवाज से टूटेगी चालकों की झपकी, स्लीपिंग डिवाइस रोकने की दुर्घटनाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Drivers' naps will be broken by the sound of a beep; sleeping devices prevent accidents.
रामपुर। सर्दी में कोहरे और धुंध की वजह से होने वाले हादसों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन निगम जल्द ही बसों में स्लीपिंग डिवाइस लगाने जा रही है। इसमें बीप की आवाज होने पर झपकी ले रहे चालकों की नींद टूटेगी और हादसे होने से बचेगा। पहले चरण में लखनऊ में यह डिवाइस लगनी शरू हुई है। आमतौर पर लंबे रूटों वाली बसों में दो चालकों की तैनाती का नियम है, जिससे एक चालक पर लोड न पड़ सके, मगर रामपुर डिपो में बसों पर एक-एक चालक ही मुहैया हो पा रहा है। चालकों के बाद परिचालकों की भी काफी कमी बनी हुई है। ऐसे में लंबे रूटों पर दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से सर्दी शुरू हो जाएगी। कोहरा और धुंध भी बढ़ जाती है। अधिकांश घटनाएं कोहरे में होती है, जिनमें सबसे अधिक चालकों के झपकी लगने पर सामने आई हैं। इसको लेकर अब परिवहन निगम सचेत हो गया है। निगम ने अब रोडवेज बसों में स्लीपिंग डिवाइस लगाने की योजना बनाई है। पहले चरण में लखनऊ में इस पर काम शुरू किया गया है। कई बसों में इनको लगा दिया गया है। इसके बाद अब धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी इसको लगाया जाएगा। स्लीपिंग डिवाइस लगाने से यदि चालक झपकी लेता है तो तुरंत यह डिवाइस चालक को अलर्ट कर देगी और दुर्घटना रोकी जा सकती है। रामपुर रोडवेज बसों में जल्द ही इस डिवाइस को लगाने के लिए टेंडर किया जाएगा और इसको लगाया जाएगा।
विज्ञापन

----------
कैसे काम करती एंटी स्लीपिंग डिवाइस
स्लीपिंग डिवाइस हाइटेक सेंसर युक्त उपकरण है। यह बस के स्टेयरिंग व एक्सेलेटर से जुड़ा होता है। बस संचालन के दौरान यदि चालक कोई हरकत नहीं करता तो डिवाइस एक्टिवेट होकर बीप-बीप करने लगती है। इससे चालक अलर्ट हो जाता है। डिवाइस के जरिये बसों पर मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जाती है। चालक के हरकत नहीं करने पर कंट्रोल रूम के अफसर भी फोन करके सचेत करते हैं।
विज्ञापन

------
लखनऊ में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाना शुरू की गई है तो रामपुर में भी इसको जल्द लगाए जाने की संभावना है। निर्देश मिलने के साथ इसको लगवाना शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत और सुरक्षा दोनों मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र कुमार, एआरएम, रामपुर।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed