फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   driver of dfo injured in gun shot

कनपटी पर गोली लगी हालत में मिला डीएफओ का चालक, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
driver of dfo injured in gun shot
मुरादाबाद। रामगंगा विहार वन विभाग कालोनी में डीएफओ का चालक आनंद सिंह (50) शनिवार सुबह अपने बिस्तर पर कनपटी पर गोली लगी हालत में पड़ा मिला। पत्नी कमरे में सफाई करने पहुंची तो इसकी जानकारी हो पाई। पत्नी और बेटे ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात शराब पीने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चला गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटकर सच जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आनंद सिंह मूलरूप से रामपुर जनपद के लाडपुर गांव निवासी हैं। वह वर्तमान में पत्नी मीना देवी और छोटे बेटे वीशू के साथ सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित वन विभाग कालोनी के सरकारी आवास में रहते हैं। बेटी स्वाति की शादी हो चुकी है, बड़ा बेटा रितिक बाहर पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आनंद सिंह नशे की हालत में घर लौटे थे। इसी बात को लेकर पत्नी से उनका विवाद हो गया था। इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने के लिए चले गए। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो गए। शनिवार सुबह मीना जागी। वह झाड़ू लगाते हुए आनंद सिंह के कमरे में पहंचीं, उन्होंने फर्श पर खून बहा हुआ देखा। घबराई मीना ने बिस्तर पर देखा तो आनंद सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े थे। उन्होंने आवाज देकर बेटे वीशू को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। मौकेे पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल आनंद सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, परिजनों ने उन्हें कांठ रोड स्थित कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed