फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   driver is responsible for rampur accident

परिवहन विभाग ने दुर्घटना के लिए बस चालक को दोषी माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
driver is responsible for rampur accident
मुरादाबाद। रामपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में गलत तरीके से ओवरटेकिंग ही दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। इस मामले में परिवहन अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बस चालक को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिवहन अधिकारियों ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन

दिल्ली से 16 जुलाई की रात बस (यूपी 27 बीटी 1313) बरेली की तरफ जा रही थी। इसी समय मुरादाबाद की तरफ से ट्रक (यूपी 21 एएन 5772) आ रहा था। रामपुर स्थित हाईवे के जीरो प्वाइंट पर 12:15 बजे पहुंचते ही बस चालक ने लापरवाही से अन्य वाहन को ओवरटेक किया। इसी कारण बस और ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में छह यात्रियों की जान चली गई अन्य 22 गंभीर समेत 47 लोग घायल हो गए। दुर्घटनास्थल का उप परिवहन आयुक्त बरेली मुखलाल चौरसिया और संभागीय परिवहन अधिकारी मुरादाबाद के राकेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। जांच से पता चला कि व्यावसायिक बस (यूपी 27 बीटी 1313) शाहजहांपुर और ट्रक मुरादाबाद परिवहन कार्यालय से पंजीकृत हैं। बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed