{"_id":"67159f59044bfd2b710941e4","slug":"dream-train-will-leave-for-mumbai-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-505537-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज मुंबई के लिए रवाना होगी सपनों की ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज मुंबई के लिए रवाना होगी सपनों की ट्रेन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के लोगों का 50 साल का इंतजार आखिरकार सोमवार को खत्म हो जाएगा। लालकुआं से मुरादाबाद होकर बांद्रा तक चलने वाली (22544) मुंबई एक्सप्रेस सुबह 10 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी। आठ मिनट रुकने के बाद यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी। ट्रेन में बुकिंग फुल हो चुकी है।
ट्रेन लालकुआं से रुद्रपुर, रामपुर के रास्ते मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से मंडल के अमरोहा व हापुड़ स्टेशनों से होकर गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन के रास्ते मथुरा जाएगी। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। लालकुआं स्टेशन पर ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियां पूर्वोत्तर रेलवे ने की हैं। ट्रेन की रैक 18 अक्तूबर को स्पेशल ट्रेन के रूप में लालकुआं पहुंची थी।
अब मुरादाबाद से मुंबई तक कपड़ा कारोबारी व अन्य कामगार महज 385 रुपये में जनरल क्लास में सफर कर सकेंगे, जबकि स्लीपर बोगी का टिकट 665 रुपये का है। थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास का टिकट 1630 रुपये, थर्ड एसी का टिकट 1735 रुपये का है। मुरादाबाद से बांद्रा तक पहुंचने में ट्रेन 22 घंटे 28 मिनट का समय लेगी। आने वाले दो हफ्तों के लिए भी ट्रेन में वेटिंग लिस्ट जारी हो गई है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जानकारों का मानना है कि भविष्य में इस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
रामपुर - 9:22 बजे
मुरादाबाद - 10:02 बजे
अमरोहा - 10:33 बजे
हापुड़ - 11:36 बजे
गाजियाबाद - 12:42
हजरत निजामुद्दीन - 13:50 बजे
मथुरा जंक्शन - शाम 4 बजे
सवाई माधोपुर - 6:15 बजे
कोटा - 7:40 बजे
रतलाम - रात 11 :35 बजे
वडोदरा - तड़के 3:08 बजे
सूरत - मंलवार सुबह 4:55 बजे
बोरीवली - 7:32 बजे
बांद्रा टर्मिनस - 8:30 बजे
60 प्रतिशत टिकटों की बिक्री मुरादाबाद मंडल से
मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल व हापुड़ से मुंबई जाने वालों की संख्या काफी है। अकेले मुरादाबाद मंडल के चार स्टेशनों से ट्रेन में 60 प्रतिशत बुकिंग हुई है। मुरादाबाद, रामपुर व अमरोहा से सबसे ज्यादा लोगों ने टिकट बुक कराए हैं। कपड़ा कारोबारियों के लिए यह ट्रेन किसी तोहफे से कम नहीं है। वहीं कमाल अमरोही की विरासत के कारण मनोरंजन व अदब की दुनिया से जुड़े लोगों का अमरोहा से मुंबई से लिए आवागमन है।
-- -- -- -- -- -- -
मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों के लोगों को ट्रेन का लाभ मिलेगा। जिस तरह ट्रेन की शुरुआत हो रही है, उससे पता चलता है कि वास्तव में यह ट्रेन यहां के लोगों की जरूरत है। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम