फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Drains remain in a sorry state... raising questions about claims of cleaning.

Moradabad News: नाले अब भी बदहाल... सफाई के दावों से कर रहे सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Drains remain in a sorry state... raising questions about claims of cleaning.
मुरादाबाद। मानसून शुरू होने से पहले नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम बेशक लगातार सफाई के दावे कर रहा है लेकिन नालों की स्थिति अब भी वही है। शहर के कई इलाकों में नाले अब भी गाद, कूड़े और झाड़ियों से भरे पड़े हैं। शिवपुरी, मंडी समिति गेट, ताड़ीखाना और हनुमान नगर में नालों की हालत देखकर लोगों को बरसात में जलभराव की चिंता सता रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो थोड़ी सी तेज बारिश भी परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन




शिवपुरी
शिवपुरी में नाले के अंदर काफी मात्रा में गाद जमा है। कई जगह प्लास्टिक और कूड़ा भी पड़ा मिला। इससे पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की ठीक से सफाई नहीं हुई है। रास्ते से लोगों का निकलना तक दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन



मंडी समिति गेट
मंडी समिति गेट के पास नाले में प्लास्टिक, पन्नियां और अन्य कचरा जमा है। कुछ स्थानों पर नाला संकरा भी हो गया है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि बारिश होने पर यहां पानी सड़क तक आ सकता है। नाले के ऊपर अतिक्रमण भी सफाई को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताड़ीखाना
ताड़ीखाना क्षेत्र में नाले में पानी रुका हुआ दिखाई दिया। गाद और कूड़े के कारण नाले का बहाव धीमा पड़ गया है। आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि यहां लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। दुर्गंध की वजह से माहौल खराब रहता है।


हनुमान नगर
हनुमान नगर में नाले के किनारों और भीतर झाड़ियां उग आई हैं। यहां लोग घरों का कचरा और प्लास्टिक नाले में नहीं फेंक रहे हैं लेकिन गाद जमा है। मगर सफाई कर्मचारियों द्वारा इसे भी नहीं हटवाया जा रहा है।




वर्जन

शहर के सभी प्रमुख नालों की चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जा रही है। जहां भी शिकायत मिल रही है, वहां टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी।
- अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed