फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dr. Rajpal Singh, Medical Superintendent of Bilari, appointed Secretary of PMS.

Moradabad News: बिलारी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह बने पीएमएस के सचिव

Sun, 09 Aug 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 09 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajpal Singh, Medical Superintendent of Bilari, appointed Secretary of PMS.
बिलारी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की मुरादाबाद शाखा के शुक्रवार को जिला अस्पताल मुरादाबाद में हुए जिला स्तरीय चुनाव में सीएचसी बिलारी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह सचिव बने हैं। उन्होंने भारी मतों के अंतर से सचिव पद का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव जीता।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी सभागार में डॉ. राजपाल सिंह के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजपाल सिंह के सचिव पद का महत्वपूर्ण चुनाव जीतने से सीएचसी बिलारी के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का भी सम्मान बढ़ा है। चिकित्साधीक्षक ने कहा कि काफी संख्या में साथियों के वोट मिलने पर उन्हें खुशी है लेकिन अब जिम्मेदारी बढ़ गई है। चिकित्साधीक्षक ने सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया कि वह निष्ठा और लगन के साथ अपने विभागीय काम को पूरा करें।
विज्ञापन

समारोह में डॉ. रेशमा वजाहत, डॉ. श्वेताम्भरी त्यागी, डॉ. दुर्गेश्वरप्रसाद, डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ. सीमा जीलानी, डॉ. मोहम्मद जीशान, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. शाहनवाज, चंचल सिंह आजाद, आरपी वर्मा, धनंजय कठेत, अमित मौर्य आदि ने भी विचार रखे। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉ. राजपाल सिंह को फूल मालाएं पहनाकर उनका विशेष स्वागत किया। उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों ने भी सीएचसी पहुंचकर चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed