{"_id":"693b26bfe2ef63415f003b62","slug":"dr-ambedkars-statue-installed-without-permission-in-rajupur-milak-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-789679-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राजूपुर मिलक में बिना अनुमति स्थापित की डॉ आंबेडकर की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राजूपुर मिलक में बिना अनुमति स्थापित की डॉ आंबेडकर की प्रतिमा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव राजूपुर मिलक में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को रातों रात स्थापित कर दिया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर प्रतिमा हटवा दी गई।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार और नायब तहसीलदार आदित्य मौर्य पुलिस वैन के साथ मौके पर पहुंच गए, वहां लगी प्रतिमा के बारे में लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों को प्रतिमा हटाने के लिए समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने प्रतिमा को हटाने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि गांव के लोग यहां पर हर वर्ष डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाते हैं। प्रतिमा को गांव के पास स्थित श्मशान के पास स्थापित किया गया है। वहां पर एक जाति के लोगों ने प्रतिमा को हटाने का विरोध किया। प्रतिमा के आसपास धरने पर बैठ गए। गांव के प्रधान अशोक कुमार का कहना है कि यहां पर वर्षों से लोग डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाते आ रहे हैं, उनका दावा है कि प्रतिमा स्थापित होने को लेकर किसी भी ग्रामीण को कोई आपत्ति नहीं है। उधर, गांव के पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह का कहना है कि गांव में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की अनुमति प्रशासन से मांगी गई थी। चार महीने पहले गांव के लोग इस संबंध में एसडीएम से भी मिले थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। जिस पर उन्होंने प्रतिमा को गांव वालों की सहमति से लगाया है। इसका किसी ने कोई विरोध नहीं किया है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने प्रतिमा को खुद ही हटा लिया है।
-- -- --
बिना अनुमति के कोई भी प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती, इसलिए डॉ. आंबेडकर के समर्थकों को समझाया गया कि वह प्रतिमा लगाना चाहते हैं तो इसकी अनुमति शासन से लें। कुछ दिन पहले कुछ लोग मिले थे लेकिन उन्होंने लिखित में प्रतिमा लगाने की मांग नहीं की थी। सिर्फ मौखिक रूप से अपनी बात रखी थी। समझाने पर लोग मान गए और उन्होंने प्रतिमा हटा ली है। अनुमति के लिए लोग प्रार्थना पत्र देंगे तो शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रीति सिंह, एसडीएम ठाकुरद्वारा
-- -- --
राजूपुर मिलक गांव में कुछ लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगा ली थी। लोगों को समझाने पर गया तो वह प्रतिमा हटाने पर राजी हो गए। अब अनुमति लेकर ही प्रतिमा लगाएंगे।
कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात