फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dr. Ambedkar's grandeur in the city, Vichar Math in the park

Moradabad News: शहर में डॉ. आंबेडकर की भव्य शोभायात्रा की धूम, पार्क में विचार मंथन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's grandeur in the city, Vichar Math in the park
मुरादाबाद। शहर से लेकर जिलेभर में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर हुए कार्यक्रमों की धूम रही। महानगर में भव्य शोभायात्रा का आकर्षण रहा, जबकि सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में सुबह विचार गोष्ठी और शोभायात्रा के बाद विशाल सभा का आयोजन हुआ। सभी आयोजनों में बेशुमार भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


शहर में आंबेडकर पार्क के कार्यक्रम और शोभायात्रा को अखिल भारतीय अंबेडकर संघ की ओर से आयोजित किया गया। आंबेडकर पार्क में मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे बुद्ध वंदना से हुई। इसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भीड़ के कारण पार्क में आयोजित विचार गोष्ठी ने विशाल सभा का रूप से लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त (जीएसटी) मिलिंद राय समेत अन्य वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन दर्शन, उनके संघर्षों और सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता जेएस कॉलेज अमरोहा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निखिल कुमार दास ने शिक्षा और जागरूकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथियों में भूवैज्ञानिक सरविंद, डीयू से डॉ. मुन्नी भारती, डॉ. एसके. सिंह, अलका राज ने भी विचार रखे। शिक्षा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जीआईसी से बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा शुरू की गई, जिसका शुभारंभ सीओ सुनीता दहिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने झांकियों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुए बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बैंड-बाजों की धुन पर आगे बढ़ती शोभायात्रा जीआईसी से मंडी चौक, अमरोहा गेट, गंज गुरहट्टी होते हुए डिप्टीगंज पहुंची। इसके बाद आंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। रात तक वक्ताओं ने बाबा साहब के बहुआयामी व्यक्तित्व की विशेषताओं पर चर्चा की।

00

झांकियां बयां कर रही थीं महापुरुषों की कहानियां

शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार रानी झलकारी बाई व ऊधम सिंह की झांकी थी। इसके बाद आकर्षक ढंग से सजे रथ पर सवार बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सौंपते हुए डॉ. आंबेडकर की झांकी सभी का ध्यान खींच रही थी। इसके अतिरिक्त सावित्री बाई फुले द्वारा स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश देती झांकी, गौतम बुद्ध का डाकू अंगुलिमाल का ह्रदय परिवर्तन कराने की कथा बताती झांकी, उसके पीछे प्रेरणादायक महापुरुषों का जीवन वृत्त बताते वृक्ष की झांकी और भारत के महान सम्राट अशोक की झांकी अलग-अलग संदेश दे रही थीं।

00

जीके प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

अखिल भारतीय अंबेडकर संघ की ओर से पांच अप्रैल को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में आयोजित डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया था। मंगलवार को मुख्य कार्यक्रम के बाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में जूनियर वर्ग में अनामिका प्रथम, देवांश द्वितीय व सिमरन को तृतीय स्थान के साथ ही दिव्यांश, आतिफ, अवनव, फिजा, आरुष, किरन चौहान ने सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में विनय प्रथम, शुभपाल द्वितीय व प्रार्थना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, वर्तिका, अंशिका, पलक, दक्ष, केशव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इन विजेताओं के अलावा प्रतियोगिता प्रभारी सत्यप्रकाश, शोभायात्रा के प्रभारी जितेंद्र कुमार जौली व सहभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम व यूपीएससी चयनित पीयूष मौर्य ने सभी को सम्मानित किया।

आंबेडकर पार्क के मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह व संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरनंदन प्रसाद ने किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष दौलत सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, परमाल सिंह, मलखान सिंह, मुन्नालाल, मेघराज सिंह, नेतराम सिंह, जयप्रकाश सिंह, ओपी सागर, जयराम सिंह आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

000000000000000000000000000

संस्थाओं ने समारोह आयोजित कर बाबा साहब को याद किया

- नगर निगम कार्यालय से लेकर कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। मंगलवार को सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के साथ विभिन्न संस्थाओं की ओर से बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया।

नगर निगम कार्यालय टाउनहाल पर हुए आयोजन में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रेम बाबू वाल्मीकि, ओमीलाल वाल्मीकि, सुनील लश्करी, जतिन शर्मा, सचिन चंदेल, सतेंद्र सिंह, मोहित चौहान, हीरा लाल आदि ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

इधर, शिवपुरी में हुए कार्यक्रम में विधायक रितेश गुप्ता ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित कर केक काटा। विधायक अन्य कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इस मौके पर विपिन, अमर सिंह, उमेश चंद्र, जसवंत सिंह, भीमसेन, मुदित, शुभम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने की। संचालन अमित चौधरी ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, सलीम, गौरव कुमार, हैप्पी वाल्मीकि, दानिश कुरैशी, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद सेवा एवं समरसता विभाग महानगर के पदाधिकारियों ने बाबा साहब की शोभायात्रा का पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। इसमें नवदीप अग्रवाल, अनिल कठेरिया, विवेक, जितेंद्र, पंकज नागर, ओमपाल सिंह , जयदेव यादव, मोहित सक्सेना आदि शामिल रहे।

भाजपा विदेश संपर्क विभाग के पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान संगठन के पश्चिम उप्र संयोजक राजेश सूर्या, राहुल राय, अंकित पाल, विजय सिंह उप्पल, अशुतोष गुप्ता, बंटी रुहेला, अभिनव राजपूत आदि मौजूद रहे।

रेलवे मनोरंजन सदन में ऑल इंडिया रेलवे एससी एसटी एसोसिएशन के कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी व प्रतिभाशाली बच्चों को इस दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर व जेपी सिंह ने किया। अध्यक्षता मंडल मंत्री विनोद कुमार ने की। कार्यक्रम में धर्म सिंह मीणा, योगेश कुमार, जसवंत सिंह, कैलाश चंद, सुमेर सिंह अमन आदि मौजूद रहे।

डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में नया मुरादाबाद के पार्क में संरक्षक वीर सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। इसका संचालन कमेटी अध्यक्ष रूप सिंह भारती ने किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, अजय वंश, वीरेंद्र चौहान, कुलदीप गुर्जर, नरेश चौहान, एसके रस्तोगी, ममता सिंह ठाकुर, आरती गुप्ता, विवेक सैनी, वंश बहादुर, बृजनंदन ने भी विचार रखे। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. पूनम भारती विशिष्ट अतिथि रहीं। इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार, श्याम कुमार जाटव, सविता देवी, अनिल सिंह, विनोद कुमार, अमन, खुशी, राखी गुर्जर, राधा शर्मा उपस्थित रहे।

भावाधस की ओर से शिवपुरी आंबेडकर नगर में बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता लल्ला बाबू द्रविड़ ने की। इस मौके पर रावर्ट चौधरी, जगन्नाथ, कमल सिंह, नेमसिंह बौद्ध, चौधरी रोहित, राजित, अजय आदि मौजूद रहे।

00

रैली निकालकर की सभा

अगवानपुर। शेरूवा धर्मपुर में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर प्राथमिक विद्यालय से रैली निकाली गई। बाद में मंदिर के मैदान में सभा की गई। अगवानपुर में शिव मंदिर से रैली निकाली गई। उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम कर बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नगर अध्यक्ष शहीद नेता, बब्बू ठेकेदार, रिजवान चौधरी, रईस कुरैशी, जुनैद आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

00


00

शिवसेना ने 50 गरीब बच्चों को पढ़ाने का लिया संकल्प

मुरादाबाद। शिवसेना ने जिलों की तहसीलों में बाबा साहब की जयंती मनाई। इस दौरान जरूरतमंद 50 छात्र-छात्राओं को किताबें वितरित कीं और 50 गरीब बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया।

पार्टी के जिला कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। अरोड़ा मंगूपुरा में शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान 50 छात्र-छात्राओं को किताबें-कॉपी दी गईं। साथ ही 50 गरीब बच्चों को पढ़ाने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कमल राव सिंह, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राहुल सिंह, धर्मेंद्र, डॉ. ओमकार, मधुबाला, दीपक कुमार, कैलाश, उमेश ठाकुर आदि मौजूद थे। ब्यूरो

00

पाकबड़ा में भी निकलीं शोभायात्राएं

संवाद न्यूज एजेंसी

पाकबड़ा। क्षेत्र में कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकालकर बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया गया। ग्राम रतनपुर कलां सहित कई गांवों में इस तरह के आयोजन हुआ।

रतनपुर कलां की शोभायात्रा में प्रमोद कुमार, सोनू, राजीव और विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। कोंडरी, बकानिया, हाशमपुर, समाथल, पल्लूपुरा, गिदोडा, गुरेठा, मोड़ा तैया, सुल्तानपुर फालदा, हकीमपुर और मंगूपुरा में भी शोभायात्रा या जुलूस निकाले गए।

लोधीपुर राजपूत के कार्यक्रम सहकारी बैंक मुरादाबाद के अध्यक्ष चौधरी विजय भान सिंह ने बाबा साहब के संकल्पों को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर बृजमोहन सिंह, रणवीर सिंह, डिंपल सागर, चंद्रपाल सिंह, आदित्य कुमार, चंचल, सरोज, आनंद कुमार, हरपाल सिंह, रामगोपाल और अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।

00

भाजपा ने श्रद्धाभाव से याद किए बाबा साहब

मुरादाबाद। भाजपा महानगर की टीम ने श्रद्धाभाव से बाबा साहब को याद किया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में सभी 10 मंडलों में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस दाैरान क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान समेत निमित जायसवाल, सूर्यमोहन शमशेरी, मिथुन शर्मा, राजीव शर्मा आदि माैजूद रहे।

00

संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस का दिया नारा

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने बाबा साहव का जन्मदिन संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया।

इस दौरान खुशहालपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में विचार गोष्ठी की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रोफेसर वीएस वर्मा और संचालन सीपीआई एम के जिला सचिव थान सिंह ने किया। इस दौरान एमपी सिंह, चंद्रसेन भारती, अनूप सिंह, करन सिंह, केहर सिंह, प्रो. नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह ने विचार व्यक्त किए।

00

कलक्ट्रेट में भी हुआ कार्यक्रम

मुरादाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम कर बाबा साहब को श्रद्धाभाव से याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके विचारों पर चर्चा की गई। वहीं, 39 ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम में डीएम अनुज सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने उच्च शिक्षा ग्रहण करके महापुरुष और युगपुरुष के रूप में देश और समाज हित में योगदान दिया। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस दाैरान एडीएम प्रशासन संगीता गौतम, एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रिंस वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी माैजूद रहे। ब्यूरो

00

कांग्रेसियों ने संविधान सुरक्षा का लिया संकल्प

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की सुरक्षा का संकल्प लिया।

एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भयंकर सिंह बौद्ध के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, पूर्व अध्यक्ष असलम खुर्शीद, अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, आलोक जाटव, मंगलसेन, नरेश सिंह, विपिन कुमार, मोहित बौद्ध, जितेंद्र सागर, राजबहादुर आदि भी मौजूद रहे।

उधर, भूड़ा चौराहे पर महानगर कांग्रेस ने बाबा साहब को याद किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम, नजाकत ठेकेदार, नदीम उद्दीन कातिब, मो. शादान,अनवर मुम्ताज, जहीर, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।

00

सपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में की बैठक

अमर उजाला ब्यूरो



मुरादाबाद। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव की देखरेख में संविधान निर्माता बाबा साहब को नमन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके विचारों पर चर्चा की गई। विधानसभा क्षेत्रवार भी कार्यक्रम किए गए।

कार्यक्रम में लाखन सिंह सैनी, जिला महासचिव फुरकान अली, पूर्व विधायक हाजी रिजवान आदि मौजूद रहे। सपाइयों ने पौधे भी लगाए। इस मौके पर हुसैन अंसारी, वेदप्रकाश सैनी, ब्रजलाल जाटव और धर्मेंद्र यादव आदि भी मौजूद रहे।


00

संविधान का महत्व बताया

मुरादाबाद। एहसास सेवा संस्थान ने रहमतनगर में बाबा साहब की स्मृति में कार्यक्रम किया।

इस अवसर पर हबीब फुरकान अहमद, नदीम मलिक, डॉ. शफीक, रिजवान अहमद आदि उपस्थित रहे। संवाद

00

युवाओं ने निकाली पदयात्रा, जनजागरण का संदेश दिया

मुरादाबाद। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में बाबा साहब को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पदयात्राएं निकालकर जनजागरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रंजीत कुमार सैनी, विनीत कुमार आदि ने कार्यक्रमों का महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed