{"_id":"69e0003474f0417f3305a90b","slug":"dr-ambedkar-procession-was-taken-out-with-great-pomp-in-bilari-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111557-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी में धूमधाम से निकाली गई डाॅ.आंबेडकर शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी में धूमधाम से निकाली गई डाॅ.आंबेडकर शोभायात्रा
Thu, 16 Apr 2026 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ की तहसील बिलारी इकाई के तत्वाधान में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार शाम बिलारी नगर में धूमधाम से डॉ.भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। आंबेडकर युवक संघ की विभिन्न ग्राम शाखाओं से आने वाली झांकियां भी इस शोभायात्रा में शामिल हुईं।
नगर के मोहल्ला बाजार की जाटव बस्ती से डॉ.आंबेडकर शोभायात्रा की परंपरागत तरीके से शुरुआत हुई। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने फीता काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इससे पहले आंबेडकर युवक संघ पदाधिकारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष के सिर पर पगड़ी पहनाकर उनका विशेष सम्मान किया।
शोभायात्रा उद्घाटन के समय आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष डॉ. जगतपाल सिंह, मंत्री केके नवल, उपाध्यक्ष डॉ. कुंवर सिंह और कोषाध्यक्ष मनवीर सिंह के अलावा रामअवतार सिंह, लटूरी सिंह, रन सिंह भारती, रामखिलाड़ी सिंह, विजयपाल सिंह, डॉ. विजयवीर सिंह, भानु प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, राजकुमार, सियाराम, राम किशोर, बादाम सिंह, प्रेम किशोर, राजेंद्र सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे शोभायात्रा में ग्राम शाखाओं की झांकियां शामिल होती रहीं। निकटवर्ती ग्राम सहसपुर, मुंडिया राजा, असालतपुर, ढकिया नरू आदि से आईं झांकियों के साथ बड़ी संख्या में आंबेडकर संघ की ग्राम इकाई के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। शोभायात्रा में डॉ.भीमराव आंबेडकर, गौतम बुद्ध, छत्रपति शिवाजी, भारत माता आदि की झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा निकलने के दौरान नगर में अनेक स्थानों पर दुकानदारों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में कई ग्राम शाखाओं के सदस्य नीले रंग के विशेष वस्त्र पहने हुए थे। शोभायात्रा में बीच-बीच में डॉ.भीमराव आंबेडकर के नाम के जयकारे उनके अनुयायियों द्वारा लगाए जा रहे थे।
डॉ.आंबेडकर शोभायात्रा देर शाम जब नगर क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची तब पुलिस को कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन भी करना पड़ा। शोभायात्रा निकलने के दौरान बीच में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे।
शोभायात्रा में डॉ.भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन से संबंधित गीत भी बजाए जा रहे थे। डॉ. आंबेडकर के उत्साही अनुयायी गीत और भजन सुनकर झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा देर रात नगर में हाईवे पर तहसील के सामने स्थित डॉ.आंबेडकर पार्क में पहुंचकर आंबेडकर मेले में परिवर्तित हो गई। डॉ.आंबेडकर पार्क में बुधवार रात से दो दिवसीय आंबेडकर मेला भी शुरू हो गया है।
मेले में पार्क के निकट तरह-तरह के खानपान, खेल खिलौने आदि की दुकानें लगी हुई हैं। शोभायात्रा निकलने के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह आदि अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ सक्रिय रहे।