फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   double decker train

डबल डेकर हादसा ; दिल्ली के अफसर करेंगे जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
double decker train
double decker train
मुरादाबाद। लखनऊ से चलकर आनंद विहार के लिए जाती डबल डेकर एक्सप्रेस 12583 के कटघर स्टेशन से मुरादाबाद स्टेशन के बीच बेपटरी होने के मामले में दिल्ली के बड़ौदा हाउस के अफसर बुधवार को मुरादाबाद मंडल पहुंचेंगे। मंडल कार्यालय में हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए अफसर करीब 20 अफसर व कर्मचारियों से पूछताछ करेंगे। अधिकारियों का संकेत हैं कि हादसे की जिम्मेदारी तय होते ही कुछ अफसर और कर्मचारी नप सकते हैं।
विज्ञापन

बड़ौदा हाउस (दिल्ली) से अफसरों के आने से पहले मंडल कार्यालय ने सेक्शन के एसएसई सुनील शर्मा और हेमराज सोनी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई भले ही सेक्शन की जिम्मेदारी के आधार पर तय की गई है। लेकिन हेमराज सोनी के अवकाश पर होने की वजह से कार्रवाई पर मंडल कार्यालय में चर्चा शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली से अफसर मंडल कार्यालय पहुंचेंगे। पूछताछ की अग्रिम कार्रवाई के लिए सेक्शन के एसएसई सुनील शर्मा, हेमराज सोनी, सेक्शन इंचार्ज ओपी शर्मा, सीएलआई, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, ट्रेन के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, टीटीई, गार्ड, मुरादाबाद और कटघर स्टेशनों के प्रभारियों समेत करीब 20 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन

ज्वाइंट रिपोर्ट से लेकर ट्रैक तक जांचेगी टीम
डबल डेकर हादसे में मंडल अफसरों की ज्वाइंट रिपोर्ट के साथ तकनीकी पक्ष और कटघर क्रासिंग के हालात का जायजा लिया जाएगा। तकनीकी पहलु के साथ मीडिया रिपोर्ट भी जांच में शामिल की जाएगी। चर्चा है कि लखनऊ से डबल डेकर ट्रेन की मेटीनेंस करने वाले बुलाए गए हैं। दुर्घटना की असल वजह ट्रैक का असुरक्षित होना, कोच या ऑपरेशन की चूक है या कुछ और, यह टीम पता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन और बस सर्विस बताने में नाकाम कर्मचारी पर कार्रवाई
दुर्घटना होने के बाद आधी डबल डेकर ट्रेन के मुरादाबाद स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिलने की जांच भी शुरू हो चुकी है। स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन और एसी बस सर्विस की जानकारी ठीक से नहीं होने की जिम्मेदारी निश्चित की गई। कर्मचारी को बुक आफ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed