फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   double dacker train will daily on first july

एक जुलाई से अब हर दिन मिलेगी डबल डेकर ट्रेन 

Sat, 14 May 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 14 May 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
double dacker train will daily on first july
रेल - फोटो : अमर उजाला
डबल डेकर ट्रेन यात्रियों के लिए और सुविधाजनक होने जा रही है। ट्रेन की दूरी बढ़ाने के साथ ही फेरे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सप्ताह में दो दिन के बजाय सभी दिन चलाने के लिए खाका खींचा जा रहा है। संभवत इसे एक जुलाई से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आनंद विहार लखनऊ डबल डेकर सप्ताह में सप्ताह में दो दिन रविवार और शुक्रवार को चलती है। इसके अलावा सराय रोहिल्ला से जयपुर के बीच डबल डेकर भी सप्ताह में दो दिन चलाई जाती है। इन दोनों ट्रेनों को आगे तक चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जिससे इन्हें ट्रेनों को सप्ताह के सभी दिन चलाया जा सके। डबल डेकर चलाए जाने के बाद से ही इस स्कीम पर माथापच्ची शुरू कर दी गई थी। जिसे एक जुलाई से लागू होने वाले टाइम टेबल में महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा। नए प्लान के तहत लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर को जयपुर तक और जयपुर सराय रोहिल्ला को लखनऊ तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बीच में सबसे बड़ी अड़चन आनंद विहार सराय रोहिल्ला के बीच डबल डेकर का संचालन था। दिल्ली के दो सिरों के बीच रेलवे लाइन पर कई पुल है जिसके चलते पहले ये माना जा रहा था कि ट्रेन का संचालन नहीं हो पाएगा।


पिछले साल इन पुल पर काम किया गया जिससे डबल डेकर गुजारी जा सके। अब नए प्लान के तहत संचालन होना है। एक जुलाई से लागू होने वाले नए टाइम टेबल में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed