{"_id":"5f7b96b78ebc3e9b897903e5","slug":"dogs-bite-a-litle-child-and-injured-city-news-mbd3650250118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों का हमला, 3 साल के मासूम को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों का हमला, 3 साल के मासूम को किया लहूलुहान
Wed, 07 Oct 2020 10:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल मासूम फैजान को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। खूंखार कुत्तों ने एक मासूम को अपना निशाना बनाया है। तीन साल के मासूम बच्चे पर झुंड में हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने बमुश्किल बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बच्चे की हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
खूूंखार कुत्तों ने सामने आने लगा है। थाना मूढापांडे के गांव खानपुर चमरौआ में सोमवार सुबह तीन वर्षीय फैजान के ऊपर आवारा कुत्तों ने झुंड बनाकर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के दादा शराफत ने बताया कि बच्चा सुबह नौ बजे दुकान से कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों ने बच्चे के चेहरे को निशाना बनाते हुए उसके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। कुत्तों के हमला करने के बाद गांव के कुछ लोगों ने बच्चे को मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चे को आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को भर्ती कर लिया। मरहम पट्टी करने के बाद चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद उसके परिजन उसे लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गए।
बीस दिन पहले ही हुआ है बच्चे के पिता का देहांत
बच्चे की मौसी फरजाना ने बताया कि बीस दिन पहले ही बच्चे के पिता का दिमाग की नस फटने से देहांत हो गया था। उन्होंने बताया फैजान पांच भाई बहन हैं जिसमें वह तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
मुरादाबाद से मेरठ तक नहीं मिली एआरवी
सोमवार सुबह कुत्तों ने बच्चे को काटा जिसके बारह घंटाें बाद भी बच्चे को एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं दी जा सकी। दादा शराफत ने बताया कि जब उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया तो चिकित्सकों ने वैक्सीन की उपलब्धता न होने की बात कही। जिसके बाद चिकित्सकों ने मेरठ में वैक्सीन लगवाने को कहा। जिसके बाद बच्चे को लेकर परिजन मेरठ पहुंचे तो पता चला कि मेरठ में भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। अब मेरठ के चिकित्सकों ने परिजनों से दिल्ली से वैक्सीन लाने को कहा है।