{"_id":"663abb3ddb60c6f750062e34","slug":"dogs-attacked-woman-and-girl-in-himgiri-colony-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-396005-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हिमगिरि काॅलोनी में कुत्तों ने महिला और बच्ची पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हिमगिरि काॅलोनी में कुत्तों ने महिला और बच्ची पर किया हमला
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस की हिमगिरि कॉलोनी में मंगलवार रात सात साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक महिला पर भी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
हिमगिरि काॅलोनी में कपिल अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात कपिल सात साल की बच्ची वंशिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां कुत्तों का झुंड आ गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुत्तों ने वंशिका पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्ची का चेहरा और दोनों पैर जख्मी कर दिए। बच्ची की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े और बच्ची को कुत्ते से बचाया गया। बच्ची को लोग अस्पताल लेकर जा रहे थे कि कुछ ही दूरी पर हिमगिरि कॉलोनी निवासी राजेंद्र की पत्नी डोली पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला भी जख्मी हो गई। मंगलवार सुबह दोनों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई हैं। घायल बच्ची वंशिका की हालत नाजुक बनी हुई है।