फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dogs attacked on child

बुद्घि विहार में कुत्तों के झुंड ने किया मासूम पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

शहर की पॉश कालोनियों में शुमार बुद्धि विहार में शुक्रवार सुबह कुत्तों के झुंड ने पांच साल के एक मासूम पर हमला कर दिया।बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।

विज्ञापन
dogs attacked on child

विस्तार

मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनियों में शुमार बुद्धि विहार में शुक्रवार सुबह कुत्तों के झुंड ने पांच साल के एक मासूम पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मां मकान से बाहर आई और किसी तरह कुत्तों से बच्चे को बचाया। बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार सेक्टर 9 बी निवासी अनुज गुप्ता आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी प्रतिभा नाश्ता तैयार कर रही थीं। इसी दौरान उनका पांच वर्षीय बेटा ईशान गुप्ता जाग गया और वह रोज की तरह मुख्य गेट खोलकर मकान से बाहर निकला। इसी दौरान कुत्तों का झुंड आ गया। कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर प्रतिभा मकान से बाहर आ गईं। उसने देखा कि कुत्ते बच्चे को नोंच रहे थे। महिला ने हिम्मत करके कुत्तों को दौड़ाकर बच्चे की जान बचा ली। कुछ ही देर में अनुज भी मकान आ गए और वो बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed