फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dog bites child, dog killed by beaten

बच्चे को काटा तो कुत्ते को पीटकर मार डाला

Thu, 09 Feb 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
dog bites child, dog killed by beaten
DOG BYTE CASE
संभल जिले के सरायतरीन के सैफी कालोनी में पागल कुत्ते ने घर के बाहर चचेरे भाई संग खेल रहे दूसरी कक्षा के छात्र का मुंह नाेंच कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद परिजनों ने कुत्ते को लाठी-डंडो से पीटकर मार डाला और घायल छात्र को उपचार के  लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर छात्र की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सैफी कालोनी में मोहम्मद आमिर पत्नी गुलिस्ता बेटे अरीश (7) और बेटी हिफ्जा के साथ रहते हैं। अरीश दूसरी कक्षा का छात्र है। वह बुधवार सुबह घर के बाहर चचेरे भाई अनवर के साथ खेल रहा था, इस दौरान वहां पर मोहल्ले में घूम रहे एक पागल कुत्ते ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


अनवर बच गया, कुत्ते ने अरीश का मुंह बुरी तरह नोंच डाला। इस दौरान बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए और उसे कुत्ते से बचाया। परिजनों ने लहूलुहान बेटे को देखा तो उन्होंने पागल कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर उसकी हालत गभीर है। पागल कुत्ते का मोहल्ले में आतंक है, उसे न मारते तो वह अन्य बच्चों पर भी हमला कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed