{"_id":"68fa896d12cad0cf120043db","slug":"doctors-sat-for-half-a-day-ultrasound-of-80-patients-stopped-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-756680-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आधे दिन बैठे डॉक्टर, 80 मरीजों का अल्ट्रासाउंड रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आधे दिन बैठे डॉक्टर, 80 मरीजों का अल्ट्रासाउंड रुका
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली की छुट्टियों के दौरान जिला अस्पताल में चार दिन दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चली। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा भी 12 बजे तक ही मिली। ऐसे में एक ही रेडियोलॉजिस्ट पर भार होने के कारण करीब 80 मरीजों के अल्ट्रासाउंड पेंडिंग में हैं।
इन मरीजों को अगले सप्ताह तक की तारीख दी गई है। इसके कारण जरूरतमंद मरीज अपनी जांच निजी अस्पतालों में कराने को मजबूर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि धनतेरस से भाई दूज तक मरीजों की संख्या कम रही लेकिन पुराना लोड ही काफी है। बृहस्पतिवार को त्योहार के मौके पर भी कई मरीज एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे। अगवानपुर से आईं रतना तोमर (64) ने बताया कि उनके पेट में दर्द है। डॉक्टर ने किडनी में पथरी की आशंका जताते हुए अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा है। छोटी दिवाली के दिन भी वह आईं थीं लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को जांच की उम्मीद में दोबारा अस्पताल पहुंचीं। स्टाफ के मुताबिक करीब 80 मरीजों की जांच अलग-अलग तारीख में होनी है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलेगी। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की सेवाएं भी दो बजे तक रहेंगी। रुके हुए मरीजों की जांच पहले की जाएगी।