फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Doctors, health workers continue protest by tying black ribbon

Moradabad News: काला फीता बांधकर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Doctors, health workers continue protest by tying black ribbon
मुरादाबाद। लंबित मांगों का निस्तारण न होने विरोध में डाॅक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दूसरे दिन भी इन्होंने काला फीता बंधकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। 24 जून तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 26 जून से आंदोलन को तेज करने की रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री हेमंत चौधरी ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के आंदोलन के क्रम में सभी स्वास्थ्य कर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 23 जून तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन चलेगा। द्वितीय चरण में 24 जून से सभी चिकित्सालयों में सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार होगा। 26 जून से आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शन में डा. अरुण तोमर, पूनम मेशी, निश्चल भटनागर, पंकज पांडे, मधुराज, माधुरी, अनिल शर्मा, आशुतोष त्यागी, आदि रहे। आंदोलन में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, राजकीय नर्सेज संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, डेंटल हाइजीनिस्ट, ऑप्ट्रोमेस्ट संघ, सहायक प्रयोगशाला संघ, ईसीजी टेक्नीशियन , डार्क रूम सहायक आदि संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मांगे
स्वास्थ्य कर्मियों की मांगें हैं कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर पैरामेडिकल स्टाफ को समायोजित किया जा रहा है, इसके लिए नए पद सृजित किए जाएं। पिछले वर्ष विभागीय लापरवाही के कारण दांपत्य नीति, विकलांग व गंभीर बीमारी से पीड़ित मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों के स्थानांतरण नीति विरुद्ध हुए हैं। इन्हें निरस्त किया जाए। पिछले दो वर्षों में विभाग के किसी संगठन से शासन व महानिदेशालय स्तर पर वार्ता नहीं की गई है। इससे विभाग में अधिकारी-कर्मचारी संगठनों की अनेक वित्तीय/गैर वित्तीय मांगे लंबित हैं। इनका तत्काल निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed