फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM's order : dont affected under water level

डीएम के आदेशः नहीं बिगाड़ने देंगे पाताल की ‘सेहत’

Wed, 08 Mar 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 08 Mar 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
DM's order : dont affected under water level
नया मुरादाबाद के सेक्टर 15 में ब्राइट स्टार अस्पताल बनाने के लिए खोदे गए बेसमेंट - फोटो : अमर उजाला
सौ-पचास गज के दुकान-मकान पर कानून का पाठ पढ़ाकर सील ठोंकने वाला प्राधिकरण नया मुरादाबाद में पाताल की सेहत बिगाड़ने वाले डाक्टरों पर मेहरबान है। नया मुरादाबाद में ब्राइट स्टार हास्पिटल के लिए डाक्टरों ने पूरा 30 फुट गहरा बेसमेंट खोद डाला है।
विज्ञापन


वाटर लेवल कम होने की वजह से बेसमेंट में आए पानी को दो माह से पंपिंग सेटों के जरिए नाले में बहाया जा रहा है। अमर उजाला ने इस मामले में प्रमुखता से उठाया। बेशक एमडीए ने इस ओर से आंखें मूंद ली हों लेकिन पानी की इस बर्बादी पर खफा डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने साफ किया है कि बिना परमिशन बेसमेंट के लिए खनन करने और पानी की बर्बादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिजिशियन डॉ. सीपी सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. संजय वार्ष्णेय, डॉ. गौरव कुमार और डॉ. यशपाल सिंह मिलकर नया मुरादाबाद सेक्टर पंद्रह में ब्राइट स्टार हास्पिटल बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हास्पिटल के लिए तीस फुट गहरा भूखंड खोदा गया है। वाटर लेवल कम होने की वजह से बेसमेंट में भूजल आ चुका है जिसे पंपिंग सेटों की मदद से खींचकर नाले में बहाया जा रहा है। निर्माणाधीन हास्पिटल के मालिकों और प्राधिकरण ने हालांकि दावा किया है कि बिल्डिंग स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक ही बन रही है।


लेकिन एमडीए इसका नक्शा सार्वजनिक करने में आनाकानी कर रहा है। जबकि नियमानुसार इस तरह की बिल्डिंगों के मानचित्र साइट पर ही लगाए जाने चाहिए। अलबत्ता इस मामले में एमडीए की लीपापोती से इतर डीएम जुहैर बिन सगीर ने सख्त रुख अपनाया है।

डीएम ने साइट पर काम रुकवाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को आदेश दिया है कि खनन और भूजल का दोहन तुरंत बंद कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed