{"_id":"58bfa8944f1c1b613fdc473b","slug":"dm-s-order-dont-affected-under-water-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेशः नहीं बिगाड़ने देंगे पाताल की ‘सेहत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेशः नहीं बिगाड़ने देंगे पाताल की ‘सेहत’
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
नया मुरादाबाद के सेक्टर 15 में ब्राइट स्टार अस्पताल बनाने के लिए खोदे गए बेसमेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ-पचास गज के दुकान-मकान पर कानून का पाठ पढ़ाकर सील ठोंकने वाला प्राधिकरण नया मुरादाबाद में पाताल की सेहत बिगाड़ने वाले डाक्टरों पर मेहरबान है। नया मुरादाबाद में ब्राइट स्टार हास्पिटल के लिए डाक्टरों ने पूरा 30 फुट गहरा बेसमेंट खोद डाला है।
वाटर लेवल कम होने की वजह से बेसमेंट में आए पानी को दो माह से पंपिंग सेटों के जरिए नाले में बहाया जा रहा है। अमर उजाला ने इस मामले में प्रमुखता से उठाया। बेशक एमडीए ने इस ओर से आंखें मूंद ली हों लेकिन पानी की इस बर्बादी पर खफा डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
डीएम ने साफ किया है कि बिना परमिशन बेसमेंट के लिए खनन करने और पानी की बर्बादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिजिशियन डॉ. सीपी सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. संजय वार्ष्णेय, डॉ. गौरव कुमार और डॉ. यशपाल सिंह मिलकर नया मुरादाबाद सेक्टर पंद्रह में ब्राइट स्टार हास्पिटल बना रहे हैं।
विज्ञापन
इस हास्पिटल के लिए तीस फुट गहरा भूखंड खोदा गया है। वाटर लेवल कम होने की वजह से बेसमेंट में भूजल आ चुका है जिसे पंपिंग सेटों की मदद से खींचकर नाले में बहाया जा रहा है। निर्माणाधीन हास्पिटल के मालिकों और प्राधिकरण ने हालांकि दावा किया है कि बिल्डिंग स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक ही बन रही है।
लेकिन एमडीए इसका नक्शा सार्वजनिक करने में आनाकानी कर रहा है। जबकि नियमानुसार इस तरह की बिल्डिंगों के मानचित्र साइट पर ही लगाए जाने चाहिए। अलबत्ता इस मामले में एमडीए की लीपापोती से इतर डीएम जुहैर बिन सगीर ने सख्त रुख अपनाया है।
डीएम ने साइट पर काम रुकवाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को आदेश दिया है कि खनन और भूजल का दोहन तुरंत बंद कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।