{"_id":"66f8832344109e59de046f64","slug":"dm-gave-instructions-to-take-action-against-unregistered-hospitals-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-490285-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के मामले में डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह को पत्र लिखा है। डीएम ने कहा है कि जिनके नाम पर अस्पताल चल रहे हैं, वह डॉक्टर मौके पर नहीं पाए जाते हैं। ऐसे अस्पतालों में अप्रशिक्षित लोग सर्जरी व इलाज कर रहे हैं। ऐसे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई करें।
अमर उजाला में शनिवार के अंक में जिले में चल रहे 100 से अधिक अपंजीकृत अस्पताल शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इस खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने सीएमओ को पत्र लिखा है। डीएम ने कहा कि यह स्थिति लोगों के लिए खतरनाक है। सीएमओ को यह निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों व उनमें कार्यरत डॉक्टरों के बीच हुए अनुबंध की पत्रावली होनी चाहिए। सिर्फ डॉक्टर के शपथपत्र के आधार पर उसे कार्यरत न माना जाए।
डीएम ने नेशनल मेडिकल काउंसिल के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया। इसमें स्पष्ट लिखा है कि अस्पताल व डॉक्टर के बीच लिखित समझौता होना चाहिए। इसमें डॉक्टरों द्वारा संबंधित अस्पताल में ओपीडी, सर्जरी या अन्य कार्य करने का पूरा विवरण हो। सभी अस्पतालों से उनके यहां तैनात डॉक्टरों के साथ लिखित एमओयू मंगवाने के साथ डीएम कार्यालय को अवगत कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि अस्पतालों के पंजीयन नवीनीकरण के समय भी यह तथ्य ध्यान में रखे जाएं।