फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali 2024: No entry of vehicles in Moradabad market for three days, you should also know the route plan

Diwali 2024: मुरादाबाद के बाजार में तीन दिन वाहनों की नो एंट्री, खरीदारी से पहले आप भी जानें रूट प्लान

Tue, 29 Oct 2024 11:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:21 AM IST
सार

धनतेरस और दिवाली को देखते हुए मुरादाबाद शहर के मुख्य बाजारों में तीन दिन तक चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रशासन ने दो पहिया वाहनों को राहत दी  है। अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है और भारी वाहनों की नो एंट्री सुबह 5:30 से रात 2 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन
Diwali 2024: No entry of vehicles in Moradabad market for three days, you should also know the route plan
दिवाली के माैके पर सजा मुरादाबाद का बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में तीन दिन के लिए सभी तरह के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। मंगलवार दोपहर दो बजे से बृहस्पतिवार की रात तक गुरहट्टी चौराहे से टाउनहॉल की ओर कोई वाहन नहीं जा पाएगा।

विज्ञापन


इसी तरह इंपीरियल तिराहा से बुधबाजार की ओर जाने वाले वाहनों को हिंदू कॉलेज के सामने ही रोक दिया जाएगा। जामा मस्जिद चौराहे से मंडी चौक की ओर जाने वाले वाहनों को जीआईसी चौराहे से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन


खरीदारी करने बाजार जाने वाले लोगों के वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भारी वाहनों की नो एंटी का समय सुबह साढ़े पांच बजे से देर रात दो बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में दो पहिया वाहनों को राहत

व्यापारी संगठनों की मांग पर पुलिस ने मुख्य बाजारों में दो पहिया वाहनों को आने जाने की छूट दी है। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बाजारों में जब तक दो पहिया वाहनों के आने जाने में कोई समस्या नहीं होगी तब तक दो पहिया वाहन आते जाते रहेंगे।


बाजार में भीड़ बढ़ने और लोगों को गुजरने में परेशानी होने लगेगी तो सभी तरह के वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि उनसे कुछ व्यापारी मिलने आए थे।

उन्होंने धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में दो पहिया वाहनों को राहत देने की मांग रखी थी। बाजार का निरीक्षण करने के बाद निर्णय लिया गया है कि भीड़ बढ़ने तक दो पहिया वाहन नहीं रोके जाएंगे।

यह रहेगी यातायात व्यवस्था

गुरहट्टी चौराहा से टाउनहाॅल की तरफ दो पहिया, ई-रिक्शा, कार, ऑटो समेत कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। चार पहिया वाहनों के लिए मंडलायुक्त कार्यालय के पास और जेल के पास खाली पड़ी जगह में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दो पहिया वाहनों के लिए घास मंडी जैन धर्मशाला में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

  • टाउनहाॅल से मंडी चौक की तरफ दो पहिया, ई-रिक्शा, कार, ऑटो समेत अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे।
  • नीम का प्याऊ से वाहन गुरहट्टी चौराहा और टाउनहाॅल की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • इंपीरियल चौराहा से बुध बाजार चौराहा की ओर जानने वाले वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग हिंदू कॉलेज में बनाई गई है।
  • बुधबाजार से टाउनहॉल की तरफ दो पहिया वाहनों को छोड़कर कोई वाहन नहीं आएगा। दो पहिया वाहनों के लिए टाउन हाल स्थित अस्पताल में पार्किंग बनाई गई है।
  • ताड़ीखाना चौराहे से बुधबाजार की ओर केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे।
  • संभल गेट से मंडी चौक की ओर दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा कार और ऑटो नहीं जा सकेंगे।
  • एस कुमार चौराहे से मंडी चौक की ओर कोई वाहन नहीं जा पाएगा और न ही आएगा। इन वाहनों की पार्किंग गोकुलदास डिग्री कॉलेज में रहेगी।
  • जामा मस्जिद चौराहे से मंडी चौक की ओर जाने वाले वाहनों को केवल जीआईसी चौराहे तक ही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग जीआईसी में होगी।
  • तहसील स्कूल से चौमुखा पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।
  • कटरा नाज से अमरोहा गेट की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।
  • बुधबाजार से असालतपुरा चौराहे की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।
  • मधुबनी तिराहे से साईं मंदिर की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा। इन वाहनों की पार्किंग तहसील किला के पास रहेगी।
  • नवीन नगर मोड़ से कोई भी वाहन बाजार में नहीं जाएगा। कांठ रोड पीएसी तिराहे से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खड़ा नहीं किया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास होगी।

मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद से शहर के मुख्य बाजारों में सभी तरह के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। लोगों को बाजार में आने-जाने में कोई समस्या न हो। इसके लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वह अपने वाहन पार्किंग में ही खड़ा कर खरीदारी करने जाएं। रूट डायवर्जन 31 अक्तूबर की रात तक लागू रहेगा। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी यातायात

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed