फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Divisional hospital's blood bank is drying up, only 40 units left

Moradabad News: सूख रहा मंडलीय अस्पताल का रक्तकोष, सिर्फ 40 यूनिट शेष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Divisional hospital's blood bank is drying up, only 40 units left
मुरादाबाद। मंडल स्तरीय सरकारी अस्पताल का ब्लड बैंक इन दिनों सूख रहा है। इसे रक्तदाताओं की जरूरत है। वर्तमान में सिर्फ 40 से 50 यूनिट रक्त शेष है, जो जरूरत के हिसाब से बेहद कम है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में थैलेसीमिया के 110 रोगी पंजीकृत हैं।
इन्हें हर दूसरे महीने सरकारी ब्लड बैंक से निशुल्क रक्त दिया जाता है। बदले में किसी से रक्तदान कराने की बाध्यता भी नहीं है। इसके अलावा महिला अस्पताल में आने वाली रक्ताल्पता से जूझ रहीं गर्भवती महिलाओं को दुर्घटना में घायल मरीजों को, कैंसर पीड़ितों और डायलिसिस करा रहे रोगियों को यहां से खून दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके कारण ब्लड बैंक को लगातार खून की जरूरत पड़ती है। दिसंबर से मई तक रक्तकोष में यह दिक्कत अक्सर हो जाती है। ऐसे में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर समाज सेवी संस्थाओं से रक्तदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद में पिछले पांच वर्षों में थैलेसीमिया पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इतने मरीज मंडल के किसी और जिले में नहीं हैं।
इन बच्चों को हर 45 से 60 दिन में रक्त चढ़ाना पड़ता है। कई परिवार ऐसे भी हैं, जिनके दो या तीन बच्चे थैलेसीमिया से जूझ रहे हैं। रक्तकोष में इन दिनों ए पॉजिटिव, ए निगेटिव, ओ निगेटिव, एबी निगेटिव और एबी प़ॉजिटिव रक्त की कमी है।

ओ पॉजीटिव और बी पॉजिटिव रक्त की यूनिट पर्याप्त हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को इन दो यूनिट की ही जरूरत होती है, इसलिए यह भी कब खत्म हो जाएं, कहा नहीं जा सकता। कई बार मंडल के अन्य जिलों के सरकारी ब्लड बैंक में लोगों को रक्त नहीं मिलता तो यहां लेने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed