फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District officials ready to plant 19.5 lakh saplings

Moradabad News: जिले के अधिकारी साढ़े 19 लाख पौधरोपण कराने के लिए तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
District officials ready to plant 19.5 lakh saplings
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को 19 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद नया मुरादाबाद सेक्टर 16 में पौधरोपण कर महाभियान की शुरूआत करेंगे। डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को सेक्टर-16 में जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 22 लाख 62 हजार पौधरोपण का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया गया है। इनमें 75 प्रतिशत पौधरोपण शनिवार को अलग-अलग विभागों की तरफ से किया जाएगा। संभावना है कि पहले चरण में 19 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को 11 बजे सर्किट हाउस आएंगे। नया मुरादाबाद में करीब 500 गड्ढे खोदे गए हैं। इसके पहले जिले के अन्य स्थानों पर पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदकर पौधरोपण की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जिले की नर्सरियों में 35 लाख पौधे मौजूद
डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि वन विभाग के अधीन 14 नर्सरी और दो नर्सरी उद्यान विभाग के अधीन हैं। इन 16 नर्सरियों में करीब 35 लाख पौधे तैयार हैं। पहले चरण में 19 लाख 500 पौधरोपण कराने का लक्ष्य है। इसमें वन विभाग के अलावा ग्राम विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण,जल शक्ति विभाग, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, रक्षा, उद्यान विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग सहित कुल 23 विभागों को पौधरोपण के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed