{"_id":"63961d72e9e95f0da92a3a88","slug":"dispute-between-two-groups-city-news-mbd4500975103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर दो छात्रों को अन्य छात्रों ने लोहे की रॉड और बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर छात्र भाग गए। घायल छात्रों को जिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पांच अन्य छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रामपुर जनपद के सिलाईबड़ा निवासी वंश अवस्थी दिल्ली रोड स्थित टीएमयू में पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष का छात्र है। वंश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह परीक्षा देने कॉलेज आया था। परीक्षा के दौरान अपने सहपाठी सिद्धार्थ तोमर से क्लाउड टेक्नोलॉजी के स्क्रीनिंग के बारे जानकारी ली। इस बात पर सिद्धार्थ तोमर भड़क गया। कहा कि तू बाहर आ मैं तुझे मतलब बताऊंगा। परीक्षा देने के बाद लगभग बारह बजे वंश अपने साथी संभल निवासी प्रशांत के साथ संस्थान से बाहर निकलकर दिल्ली रोड स्थित गुलाब मस्जिद के पास खाना खाने जा रहे थे। पीछा करते हुए सिद्धार्थ तोमर अपने साथी तुषार विश्नोई, दिव्यांश राजपूत, अवनीश यादव और अदनान के साथ आ गया। सिद्धार्थ और उसके साथियों वंश के साथ गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड, बेल्टों से बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने इस दौरान पथराव भी किया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
घायल छात्र वंश और प्रशांत को टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि वंश की तहरीर पर सिद्धार्थ तोमर, तुषार विश्नोई, अवनीश यादव, दिव्यांश राजपूत और अदनान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।